फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   For undergraduate courses entrance examination soon, XII marks and the college's priority

स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा जल्द, बारहवीं के अंक व कॉलेज की प्राथमिकता 

Sun, 10 Jul 2016 03:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 10 Jul 2016 03:31 AM IST
विज्ञापन
For undergraduate courses entrance examination soon, XII marks and the college's priority
डीयू दाखिला - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए जहां दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, वहीं स्नातक के प्रवेश परीक्षा वाले पाठ्यक्रमों के लिए दाखिला प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। 

विज्ञापन


इसके लिए प्रशासन दाखिला पोर्टल को दोबारा खोलेगा। इस पोर्टल के माध्यम से सबसे पहले छात्रों को 12वीं के अंकों को भरना होगा और साथ ही कॉलेज की प्राथमिकता व अन्य जानकारी देनी होगी। 
विज्ञापन


दरअसल, यूजी व पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए लिए बीते 19 जून से 23 जून को संपन्न हुई प्रवेश परीक्षा के नतीजे देर से आने के कारण अभी इनके लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्नातक पाठ्यक्रमों बीएमएस, बीबीए, व बीबीई, बीए ऑनर्स ह्यूमेनिटीज एंड सोशल साइंस, बीएलएड, बीए ऑनर्स मास मीडिया एंड मास कम्यूनिकेशन, बीटेक आईटी (आईटी एंड मैथमेटिकल इनोवेशन) के नतीजे अब जारी हो चुके हैं। 

ऐसे में प्रशासन ने यूजी व पीजी पाठ्यक्रमों  की प्रवेश परीक्षाओं में बैठे छात्रों को दाखिला प्रक्रिया की जानकारी दी है। पोर्टल पर 12वीं के अंक व अन्य जानकारी भरने के बाद कॉलेज-विभाग छात्रों की फाइनल सूची जारी करेंगे। 

इन सूची में शामिल छात्रों को दाखिला पोर्टल पर जाकर दाखिला फॉर्म का प्रिंट आउट लेना होगा। इस फॉर्म की कॉपी के साथ  छात्रों को दस्तावेज की जांच के लिए कॉलेज-विभाग में  जाना होगा। 

बीएमएस, बीबीए (एफआईए) व बीबीई की फाइनल सूची 11 को होगी जारी

For undergraduate courses entrance examination soon, XII marks and the college's priority
डीयू दाखिला
दस्तावेजों की जांच के बाद कॉलेज-विभाग की ओर से दाखिला मंजूर किया जाएगा। दाखिला मंजूर हो जाने के बाद ऑनलाइन ही फीस का भुगतान किया जा सकेगा। प्रशासन ने छात्रों को सलाह दी है कि दाखिला पोर्टल दोबारा खुलने के लिए वह लगातार डीयू की वेबसाइट को देखते रहें। 

बीएमएस, बीबीए (एफआईए) व बीबीई की फाइनल सूची 11 को जारी होगी 
बीएमएस, बीबीए व बीबीई के लिए इस बार 14 कॉलेजों में उपलब्ध 901 सीटों के लिए देशभर से 37,000 आवेदन प्राप्त हुए थे। इन आवेदनों के आधार पर 20 जून को पांच शहरों में 50 सेंटरों पर लिखित परीक्षा आयोजित की गई। 

इसमें से 4667 छात्रों को समूह चर्चा व साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया। पांच जुलाई से शुरू हुए समूह चर्चा व साक्षात्कार प्रक्रिया अभी 10 जुलाई तक आयोजित होगी। 

जिसके बाद फाइनल सूची 11 जुलाई को जारी होगी। उल्लेखनीय है कि इस बार रामानुजन कॉलेज को इन पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नोडल सेंटर बनाया गया है। वहीं, बीएलएड की पहली काउंसिलिंग 8 व 9 जुलाई को होनी थी, जिसे किसी कारणवश फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

इसी तरह से बीएड के लिए भी 11, 12 व 13 जुलाई को होने वाली काउंसिलिंग स्थगित की गई है। वहीं बीए ऑनर्स ह्यूमेनिटीज एंड सोश्ल साइंस व बीटेक आईटी (आईटी एंड मैथमेटिकल इनोवेशन) के नतीजे जारी कर दिए गए हैं।

छात्रों को 12 से 14 जुलाई के बीच पोर्टल पर 12वीं के अंक भरने होंगे। वहीं 18 जुलाई तक पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी। जिसके आधार पर छात्रों को दाखिला लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed