फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   for admission in nursery aadhar card is necessary

नर्सरी में बच्चे का दाखिला चाहते हैं तो आधार कार्ड के साथ इन डॉक्यूमेंट की पड़ेगी जरूरत

Fri, 24 Nov 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 24 Nov 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
for admission in nursery aadhar card is necessary
nursery admission - फोटो : अमर उजाला

निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2018-19 के अंतर्गत नर्सरी में अपने बच्चे की सीट पक्की करना चाहते हैं तो अभी से अपना व बच्चे का आधार कार्ड जरुर बनवा लें। दरअसल नर्सरी दाखिला प्रक्रिया शुरु होने की राह देख रहे अभिभावकों के लिए यह समय दाखिले के लिए जरुरी दस्तावेज तैयार करवाने का है।

विज्ञापन


स्कूलों में नर्सरी दाखिले के लिए कई छोटे-बड़े दस्तावेजों की जरुरत पड़ती है। बीते साल कई स्कूलों ने रैंट एग्रीमेंट को दस्तावेज केरुप में स्वीकार नहीं किया था और शिक्षा निदेशालय ने भी इसे दस्तावेजों की सूची में शामिल नहीं किया था।
विज्ञापन


नर्सरी में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया दिसंबर अंत या जनवरी के पहले सप्ताह से शुरु होने की संभावना है। शिक्षा निदेशालय आवेदन प्रक्रिया के लिए जरुरी दिशा-निर्देश भी जल्द जारी कर देगा। ऐसे में अब अभिभावकों के पास दस्तावेज तैयार करने का समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते साल की प्रक्रिया में कई स्कूलों ने आधार कार्ड को दस्तावेजों में अनिवार्य किया था। जिन्होंने अब तक यह कार्ड नहीं बनवाया है तो वह इसे जरुर बनवा लें।

पंजीकरण नंबर से भी हो जाएगा काम

for admission in nursery aadhar card is necessary
नर्सरी दाख‌िला प्रक्र‌िया शुरु - फोटो : गेटी ‌इमेज

जिन्होंने इसके लिए पंजीकरण करा लिया है और उनका आधार कार्ड नहीं आया है तो वह पंजीकरण नंबर के जरिए यूआईडी की वेबसाइट पर जाकर अपना व बच्चे का कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिशन नर्सरी डॉट कॉम प्रमुख सुमित वोहरा ने बताया कि बीते साल देखने में आया कि कुछ स्कूलों ने आधार कार्ड को दस्तावेजों में अनिवार्य किया। इसे बनवाने में दस दिन से अधिक का समय लगता है।

वहीं शिक्षा निदेशालय ने जरुरी दस्तावेजों की सूची में रैंड एग्रीमेंट दस्तावेज को शामिल नहीं किया था और स्कूलों ने भी इसे नहीं माना था। ऐसे में जो अभिभावक किराए पर रहते हैं उन्हें इस दस्तावेज केअलावा अन्य दस्तावेज को घर केपते केविकल्प के रुप में तैयार करना होगा।

यदि घर पर एमटीएनल का फोन नहीं लगा तो वह लगवा लें। इस बिल पर घर का पत्ते की जानकारी होगी और वह दस्तावेज में काम आ सकता है। कुछ स्कूल घर केपते के लिए दो दस्तावेज मांगते हैं। 

किन प्रमाणपत्रों को करवाना होगा तैयार 

for admission in nursery aadhar card is necessary
नर्सरी दाख‌िला प्रक्र‌िया शुरु
1. जन्म प्रमाण पत्र ( एमसीडी या समकक्ष मान्यता की ऑथोरिटी से जारी)। 
2. रिहायशी प्रमाण पत्र (पासपोर्ट, बिजली का बिल, आधार कार्ड, टेलीफोन का बिल, पानी का बिल, वोटर आईडी,)। 
3. गर्ल चाइल्ड व फस्ट चाइल्ड की स्थिति में अभिभावकों की ओर से सर्टिफिकेट या हलफनामा। 
4. एकल अभिभावक होने पर भी देना होगा हलफनामा। 
5. सिबलिंग के मामले में पहले से स्कूल में पढ़ रहे बच्चे के आईडी कार्ड की फोटोकॉपी। 
6. विशेष छात्र होने पर संबंधित प्रमाणपत्र। 
7. स्थानांतरण के मामले में संबंधी दस्तावेज। 
8. छात्र के साथ अभिभावकों के पासपोर्ट साइज फोटो भी। 
9. एल्युमिनाई के मामले में एल्युमिनाई कार्ड। 
10. आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों के छात्रों के अभिभावकों का आय प्रमाण पत्र(ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर, व ओबीसी) 
11. बच्चे का स्वास्थय प्रमाण पत्र व इम्यूनाइजेशन कार्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed