फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Five times blood doner get five marks extra in admission

पांच बार किया है रक्तदान, तो एडमिशन में मिलेंगे पांच अंक

Fri, 03 Jun 2016 01:05 AM IST
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुड़गांव
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 03 Jun 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Five times blood doner get five marks extra in admission

सामाजिक गतिविधियों की महत्ता बढ़ाने के लिए महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी ने संबद्ध कॉलेजों में दाखिले के समय वेटेज देने का फैसला लिया है। जिससे छात्रों को आसानी से दाखिला मिल सकेगा।

विज्ञापन


अगर सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में लगे रहे हैं तो इसका जिक्र फॉर्म में जरूर करें। रक्तदान करने वाले छात्रों को अतिरिक्त पांच अंक का वेटेज एडमीशन में दिया जाएगा। 12वीं कर कॉलेज में आने वाले छात्रों को इसका कम फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


लेकिन स्नातकोत्तर के दाखिले में यह काफी मददगार साबित होगा। सरकारी या पंजीकृत ब्लड बैंक को पांच बार रक्तदान किया है तो इसके लिए पांच अंक मिलेंगे।

अगर किसी शिविर के जरिये भी रक्तदान कर सरकारी या पंजीकृत ब्लड बैंक को सामाजिक काम के लिए रक्त दिया है तो भी इसके लिए अंक मिलेंगे।

इसके लिए रेडक्रॉस सोसाइटी या पंजीकृत ब्लड बैंक का डॉक्यूमेंट जरूरी है। यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार जितेंद्र कुमार भारद्वाज ने बताया कि कॉलेजों को आदेश दिया है कि मेरिट में इसे तवज्जो दें।  अगर कोई छात्र कक्षाएं शुरू होने के बाद रक्तदान करता है तो उस दिन की पूरी कक्षा के लिए विशेष छुट्टी दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण छात्रों को फायदा

Five times blood doner get five marks extra in admission
ग्रामीण छात्रों को फायदा
अगर किसी छात्र ने ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल से 10वीं या 12वीं की है तो उसे भी दाखिले के समय फायदा होगा। कॉलेज ने ग्रामीण छात्रों को बढ़ावा देने के लिए पांच अंक वेटेज देने का फैसला किया है।

इस बार यह फैसला सभी निजी व सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों पर लागू होगा। हालांकि पिछले वर्ष तक यह केवल सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए था। इस पर उच्चतर शिक्षा विभाग के निर्देश पर इसमें सभी छात्रों को शामिल किया गया है।

इसके बदले छात्रों को 05 नंबर का वेटेज दिया जाएगा। ऐसे में जहां दाखिले के वक्त एक-एक अंक से दाखिला छूट जाता है, इस तरह का वेटेज मिलने से छात्रों के लिए दाखिले की राह आसान होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed