फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   five days film appreciation program course started in sgt university

SGT विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय फिल्म एप्रेसिएशन कोर्स शुरू

Mon, 13 Nov 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 13 Nov 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
five days film appreciation program course started in sgt university
sgt university - फोटो : अमर उजाला

चंदू बुढेड़ा स्थित एसजीटी विश्वविद्यालय में सोमवार को फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया पुणे (एफटीआईआई) के सहयोग से पांच दिवसीय फिल्म एप्रेसिएशन कोर्स का उद्घाटन किया गया।

विज्ञापन


इस अवसर पर फिल्म मेकर मुनीश भारद्वाज द्वारा शुरुआती फिल्मों के इतिहास पर प्रकाश डाला गया, साथ ही कई फिल्मों की स्क्रीनिंग की गई। पांच दिन तक चलने वाले इस कोर्स में 100 से अधिक छात्र भाग लेंगे।
विज्ञापन


इसके तहत एफटीआईआई के अनुभवी प्राध्यापकों के अलावा फिल्म जगत की जानी-मानी हस्तियां छात्रों को फिल्म के आंतरिक और बारीक पहलुओं को समझने के तरीकों के बारे में जानकारी देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

five days film appreciation program course started in sgt university
sgt university - फोटो : अमर उजाला

आज यानि 14 नवंबर को सुप्रसिद्ध फिल्म निर्देशक सई परांजपे भी फिल्म निर्माण के अपने अनुभवों को सांझा करेंगी। फिल्म विशेषज्ञ छात्रों को फिल्म देखने और फिल्म की रीडिंग में फर्क समझाएंगे।

​इस कोर्स के दौरान बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड फिल्मों को भी दिखाया जाएगा और उनके माध्यम से फिल्मों की बनावट-बुनावट और तकनीकी पक्षों के साथ ही तमाम पहलुओं का गहराई से विश्लेषण किया जाएगा। कोर्स के अंतिम दिन एफटीआईआई के द्वारा प्रमाणपत्र दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed