फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   five and six will be two exams

पांच और छह को होंगी एसए-वन की दो परीक्षाएं

Mon, 03 Oct 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 03 Oct 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
five and six will be two exams
बीते सप्ताह नांगलोई स्थित सरकारी स्कूल के शिक्षक मुकेश की हत्या के विरोध के कारण नहीं हो सकी समेटिव एसेसमेंट-1 (एसए-वन) की दो परीक्षाएं इस सप्ताह होंगी। 
विज्ञापन


इस संबंध में शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी सरकारी स्कूल के प्रिंसिपलों को जानकारी भेज दी गई है। हत्या के विरोध में 27-28 सितंबर को शिक्षकों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन


इस कारण कई स्कूलों में यह दो परीक्षाएं नहीं हो सकी थीं। परीक्षा दोबारा हो सके इसके लिए स्कूलों को स्वंय ही प्रश्न-पत्र तैयार कर परीक्षा कराने को कहा गया है। परीक्षा पांच व छह अक्तूबर को होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


27 सितंबर को जिस विषय की परीक्षा होनी थी, वह अब पांच अक्तूबर को होगी। जिस विषय की परीक्षा 28 सितंबर को होनी थी, वह छह अक्तूबर को कराई जाएगी।
शिक्षा निदेशालय ने साफ किया है कि प्रश्न-पत्र की जांच विषय के शिक्षक ही करेंगे। प्रश्न-पत्र तैयार कर उसकी कॉपी शिक्षा निदेशालय को भेजनी होगी। 

15 तक घोषित होंगे नतीजे
बता दें कि इन परीक्षाओं के साथ ही पहले हो चुकी परीक्षाओं के नतीजे 15 अक्तूबर तक घोषित होंगे। दरअसल, निदेशालय चाहता है कि 15 अक्तूबर तक नतीजे घोषित कर दिए जाएं, क्योंकि उसी दिन स्कूलों में मेगा पैरेंट टीचर मीटिंग आयोजित होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed