{"_id":"5787af304f1c1b124b13e639","slug":"first-list-of-girls-hostel-to-20-friday-the-last-day-of-application","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला छात्रावास की पहली लिस्ट 20 को, शुक्रवार आवेदन का अंतिम दिन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
महिला छात्रावास की पहली लिस्ट 20 को, शुक्रवार आवेदन का अंतिम दिन
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 14 Jul 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-14 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में दाखिला प्रक्रिया अभी समाप्त भी नहीं हुई है, लेकिन इससे पहले ही छात्रावास के लिए मारामारी शुरू हो गई है। छात्रावास की पहली लिस्ट 20 जुलाई को आएगी, जिसका छात्राओं को अभी से इंतजार है।
विज्ञापन
महाविद्यालय के छात्रावास में 180 सीटों के लिए इससे अधिक संख्या में आवेदन आ चुके हैं। शुक्रवार को इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि है। जिसके बाद 20 जुलाई को पहली लिस्ट जारी होगी। बताया जा रहा है कि अंतिम दिन काफी आवेदन आने की संभावना है। ज्ञात हो कि महिला महाविद्यालय शुरू से ही छात्राओं के आकर्षण का केंद्र रहा है।
विज्ञापन
यहां दाखिले के लिए प्रदेश भर से छात्राएं आती हैं। दूर-दराज से होने के कारण अधिकांश छात्राओं को छात्रावास की आवश्यकता पड़ती है। यही कारण है कि अधिक से अधिक छात्राएं इसके लिए प्रयास करती हैं। महाविद्यालय परिसर में छात्राओं के लिए चार छात्रावास हैं। जिसमें से एक पीजी कोर्स वाली छात्राओं के लिए और दो स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष की छात्राओं के लिए है। सिर्फ एक छात्रावास नई दाखिला लेने वाली स्नातक छात्राओं के लिए है।
विज्ञापन
कॉलेज प्रशासन द्वारा इसके लिए 75 फीसदी से अधिक अंक वाली छात्राओं से ही आवेदन मांगा जा रहा है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि अपने घर से 40 किलोमीटर से अधिक दूरी पर रहने वाली छात्राएं ही हॉस्टल की हकदार होंगी। इससे कम दूरी वाली छात्राओं की मेरिट अधिक होने के बाद भी यह सुविधा नहीं दी जाएगी।