डीयू में पहली मेरिट लिस्ट के दाखिले संपन्न, जानें कहां बची हैं सीटें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में कॉलेजों की ओर से निकाली गई पहली मेरिट लिस्ट के दाखिले शनिवार को खत्म हो गए। कुछ सीटों के लिए हजारों की संख्या में आवेदन किए जाने के कारण कॉलेजों के लिए मेरिट निकालना काफी चुनौतीपूर्ण रहा।
हालांकि जैसे-तैसे मेरिट निकालकर कॉलेजों ने दाखिले लिए हैैं। कुछ कॉलेजों में जहां ठीक-ठाक दाखिले हो गए हैं वहीं अब भी काफी कॉलेज छात्रों के इंतजार में हैं।
बताया जा रहा है कि साउथ कैंपस के मुकाबले में नॉर्थ कैंपस में ही अधिक दाखिले हुए हैं। दूसरी मेरिट लिस्ट में साउथ कैंपस कॉलेजों को अपने यहां दाखिले होने की उम्मीद है।
श्री अरबिंदो कॉलेज में लगभग 110 सीटों के लिए तीन दिनों में महज दो से तीन दाखिले ही हो पाएं हैं। जबकि पांच से दस दाखिले रद्द कराए गए हैं। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. विपिन अग्रवाल अपने यहां कम छात्र आने का कारण मेरिट सिस्टम को बताते हैं।
वह कहते हैं कि यह कैंपस कॉलेजों के लिए ठीक है क्योंकि हर छात्र का प्रयास रहेगा कि यदि उसका दाखिला कैंपस कॉलेज में हो रहा होगा तो वहीं दाखिला लेगा।
केवल दो दाखिले हुए रद्द
वह उम्मीद कर रहे हैं कि अगली मेरिट लिस्ट के दाखिलों में उनके यहां छात्र पहुंचेंगे। आर्य भट्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मनोज सिन्हा ने बताया कि उन्हें पहली मेरिट लिस्ट निकालने में परेशानी हुई थी। उनके यहां 48 हजार आवेदन किए गए थे।
शुक्रवार को तो दाखिलों की रफ्तार ठीक थी लेकिन, शनिवार को उस तरह से दाखिले नहीं हुए। उनके यहां लगभग 270 सीटों के लिए तीन दिनों में 25 दाखिले हुए, जबकि महज दो दाखिले रद्द कराए गए।
अब भी उनके यहां 250 सीटें बची हैं। चूंकि अभी मेरिट लिस्ट के फेज-1 के तहत अभी दाखिले के लिए दो-दो दिन दो बार और मिलने हैं। ऐसे में अगले सप्ताह होने वाले दाखिलों में कुछ और सीटें भर सकती हैं।
मिरांडा हाउस की प्रिंसिपल डॉ. प्रतिभा जॉली ने कहा कि हजारों की संख्या में उनके यहां आवेदन आए थे। इसके तहत ठीक-ठाक दाखिले हो गए हैं। चूंकि अभी डाटा एकत्र किया जा रहा है, लिहाजा अभी बताना मुश्किल होगा।