{"_id":"58d508f04f1c1be1421a1059","slug":"felicitation-to-2500-girl-students-in-rajkiya-kanya-mahavidyalaya-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीक्षांत समारोह में 2500 छात्राओं को दी गई डिग्रियां","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
दीक्षांत समारोह में 2500 छात्राओं को दी गई डिग्रियां
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sat, 25 Mar 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम सेक्टर-14 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में शुक्रवार को दीक्षांत समारोह और पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इसमें सत्र 2014-15 और 2015-16 के स्नातक व स्नातकोत्तर के 2502 छात्राओं को डिग्री दी गई। पढ़ाई के अलावा विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रही छात्राओं को बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में बीएससी, बीकॉम, बीए, बीसीए, बीकॉम ऑनर्स, अंग्रेजी ऑनर्स, हिंदी ऑनर्स, राजनीतिशास्त्र ऑनर्स, हिस्ट्री ऑनर्स, बॉयोटेक, बीएससी बॉटनी, बीएससी जूूलॉजी, बीएससी मैथ, बीएससी गृह विज्ञान, एमए इंग्लिश, एमए ज्योग्राफी, एमए म्यूजिक, एमकॉम, एमसीए व एमएससी कंप्यूटर साइंस के छात्राओं को डिग्री दी गई।
विज्ञापन
इसके अलावा परीक्षा, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियां, एनएसएस, एनसीसी और साल भर की गतिविधियों के आधार पर 90 छात्राओं को ‘कलर, रोल ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया। संगीत की छात्रा सिमरजीत कौर को ‘ऑल राउंड बेस्ट स्टूडेंट’ और मनु यादव को ‘सतीश आर्य अवॉर्ड’ दिया गया। कॉलेज स्टाफ में सुभाष, नरेंद्र कुमार व लाल चंद को उनके उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे मंत्री नरबीर सिंह ने कहा कि जीवन में ईमानदार होना बहुत जरूरी है। एक्सीलेंसी दिखाने के लिए बुजुर्ग होने का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। कॉलेज प्रिंसिपल चेतना सेहरावत ने वार्षिक रिपोर्ट के जरिए कॉलेज की उपलब्धि गिनाई।
सेल्फी लेने का दिखा क्रेज
दीक्षांत समारोह के लिए विद्यार्थी सुबह से ही तैयार थे। डिग्री पाकर छात्र खुशी से झूम उठे। गाउन कैप उछाल कर खुशी का इजहार किया। छात्राएं सेल्फी लेकर इस पल को कैमरे में कैद कर रही थीं।