12वीं बोर्ड के रिजल्ट ने शर्म से झुका दिया इस शहर का सिर, रहा सबसे नीचे
12वीं बोर्ड रिजल्ट पार्ट: 5,137 विद्यार्थी ही हो सके पास
हरियाणा बोर्ड के 12 वीं के परीक्षा परिणाम में आखिरी पायदान पर रहा फरीदाबाद
शहर से सबसे अधिक विद्यार्थी फेल, मेवात और पलवल से भी खराब रहा परिणाम
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के बृहस्पतिवार को जारी 12वीं कक्षा के परिणाम ने जिले को शर्म से झुका दिया। लगातार दूसरी बार फरीदाबाद प्रदेश के सबसे निचले पायदान (21वें स्थान) पर रहा। जिले के 10,733 विद्यार्थियों में से महज 5,137 विद्यार्थी ही पास हो सके।
वहीं इस बार 2406 विद्यार्थियों की रि-अपीयर आई है। परीक्षा में बैठे कुल विद्यार्थियों में से 3,126 विद्यार्थी पास नहीं हुए। फरीदाबाद मेवात और पलवल से भी फिसड्डी रहा। यही नहीं, प्रदेश के 21 जिलों की अपेक्षा फरीदाबाद में सबसे अधिक परीक्षार्थी फेल हुए हैं।
बता दें कि पिछले वर्ष परीक्षा परिणाम के बेहद खराब आने के बाद शिक्षा विभाग ने बड़े-बड़े दावे किए थे। मगर जब इस बार का परीक्षा परिणाम आया तो विभाग के सभी दावे हवाई नजर आए।
हालांकि इस बार जिला गत वर्ष की अपेक्षा 4.85 प्रतिशत आगे रहा। मगर प्रदेश में इसका स्थान अंतिम ही रहा। शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि परीक्षा परिणाम खराब आने के एक नहीं कई कारण हो सकते हैं।
बिना संसाधनों के हो रही पढ़ाई
जिले के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। शिक्षकों की कमी परीक्षा परिणाम में सबसे बड़ा रोड़ा बताया जा रहा है। संसाधनों की कमी के कारण परीक्षा परिणाम शर्मनाक आया। जिले के सबसे बड़े सराय ख्वाजा स्थित वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अंग्रेजी, हिंदी के शिक्षकों के पदों को भरने के लिए कोई रुचि नहीं ली गई। वहीं विज्ञान प्रयोगशालाएं अधिकांश स्कूलों में धूल फांक रही हैं।
छात्र-शिक्षक अनुपात का बिगड़ा गणित
जिले के पिछले कुछ वर्षों की स्थिति को देखा जाए तो छात्र शिक्षक अनुपात का गणित बिगड़ा हुआ है। 30 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक होने के बजाय 100-120 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक के भरोसे पढ़ाई हो रही है। इसके अलावा रिक्त पदों ने विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।
पिछले चार वर्ष का परीक्षा परिणाम
वर्ष प्रतिशत
2014 66.51
2015 46.04
2016 43.91
2017 47.86
प्रदेश के अन्य जिलों से तुलना
जिला - परीक्षा परिणाम प्रतिशत -फेल होने वाले विद्यार्थी
पलवल - 54.20 - 2755
मेवात - 59.46 - 532
गुरुग्राम - 52.01 - 2119
परीक्षा परिणाम में इजाफा, और सुधार की जरूरत
स्कूलों में शिक्षा व परीक्षा परिणाम में लगातार सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार परीक्षा परिणाम में 4.85 फीसदी का इजाफा हुआ है। हालांकि अभी और सुधार की जरूरत है। ...डॉ. मनोज कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी, फरीदाबाद