फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   faridabad YMCA university will change its name

वाईएमसीए विश्वविद्यालय का बदलेगा नाम

Sat, 24 Jun 2017 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 24 Jun 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
 faridabad YMCA university will change its name
demo pic

वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का नाम जल्द ही बदलने वाला है। दो दिन पहले ही विश्वविद्यालय की कार्यकारी समिति की बैठक में इसका निर्णय लिया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने नाम बदलने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रख दिया है। किसी भारतीय वैज्ञानिक के नाम पर विश्वविद्यालय का नाम रखा जाएगा।   

विज्ञापन


नाम बदलने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के तकनीकी शिक्षा के सरकारी विश्वविद्यालय को देश में अहम पहचान दिलाना है। सूत्रों की मानें तो वाईएमसीए का नाम सुनकर निजी विश्वविद्यालय समझ लिया जाता है। अधिकांश अभिभावक एवं विद्यार्थी इस नाम को लेकर भ्रमित रहते हैं। 
विज्ञापन


ऐसे में नाम बदलने से इसको विशेष पहचान मिल सकती है। वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय है। ऐसे में इसका नाम बदलकर किसी भारतीय वैज्ञानिक के नाम पर रखने की तैयारी है। आने वाले दिनों में विश्वविद्यालय को एपीजे अब्दुल कलाम, होमी जहांगीर भाभा, सीवी रमन, जगदीशचंद्र बसु, विक्रम साराभाई या फिर अनिल काकोकदर के नाम से पहचान मिल सकती है। हालांकि, सूत्र बताते हैं कि फिलहाल जगदीशचंद्र बसु के नाम पर विचार चल रहा है।       
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री से विश्वविद्यालय का नाम बदलने के लिए आग्रह किया गया है। इससे प्रदेश के इस विश्वविद्यालय को पहचान मिलेगी। प्रदेश सरकार के जवाब का इंतजार है। उम्मीद है कि भारतीय वैज्ञानिक के नाम से विश्वविद्यालय का नामकरण होगा।-प्रोफेसर दिनेश कुमार, वाइस चांसलर-वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed