फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   faridabad MDU admission window closed on friday

MDU में आवेदन प्रक्रिया थमी, अब कटऑफ का इंतजार

Fri, 30 Jun 2017 06:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 30 Jun 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
faridabad MDU admission window closed on friday
students - फोटो : google

फरीदाबाद के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से संबंधित जिले के कॉलेजों में स्नातक में आवेदन के लिए खासी मारामारी रही। अंतिम दिन ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों को लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। शाम पांच बजे तक करीब आठ हजार सीटों पर 35 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने आवेदन किया। अब पांच जुलाई को पहली कटऑफ जारी होते ही दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन


शुक्रवार को अंतिम दिन होने के कारण बड़ी संख्या में विद्यार्थी आवेदन के लिए पहुंचे। सुबह नौ बजे से कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों का जमावड़ा हो गया। जिले के सातों कॉलेज में कंप्यूटर लैब में विशेषज्ञों एवं वरिष्ठ विद्यार्थियों की ड्यूटी लगाई थी। अतिरिक्त कंप्यूटर लगाकर विद्यार्थियों को सुविधा देने का प्रयास किया गया। बारिश के बावजूद विद्यार्थी लाइन में लगे रहे। 
विज्ञापन


नेहरू कॉलेज के नोडल अधिकारी भरतराज ने बताया कि शुक्रवार शाम तक 14,262 पर विद्यार्थियों ने आवेदन किया। अधिकांश छात्रों ने अपने फॉर्म में हुई गलतियों को सुधारा और उसका प्रिंट लिया। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों को 30 जून के बाद नया प्रिंट आउट लेने का सुझाव दिया है। निदेशालय के अनुसार दाखिले के दौरान इसकी जरूरत होगी। जिन विद्यार्थियों ने गलती को सुधारा है। वह छात्र संशोधित आवेदन पत्र साथ रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज                     -  आवेदनों की संख्या
राजकीय नेहरू कॉलेज          -    14,262
राजकीय महिला कॉलेज          -      2308
डीएवी शताब्दी कॉलेज         -      5800
केएल मेहता महिला कॉलेज,     -      4800
अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़      -      4700
राजकीय कॉलेज खेड़ी गुजरान     -         415

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed