फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   faridabad ballabhgarh schools got high rank

फरीदाबाद-बल्लभगढ़ के चार स्कूलों का बढ़ा दर्जा

Wed, 25 Jan 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 25 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
faridabad ballabhgarh schools got high rank

शिक्षा विभाग ने जिले के चार उच्च विद्यालय का दर्जा बढ़ाकर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कर दिया है। इनमें फरीदाबाद ब्लॉक के फरीदपुर व सेहतपुर स्थित स्कूल हैं। जबकि बल्लभगढ़ ब्लॉक के अरुआ व मिर्जापुर स्कूल के नाम शामिल हैं। चारों स्कूलों में नए सत्र से क्लासें शुरू होंगी। इस बारे में संबंधित विद्यालय के प्रभारी को पत्र भी भेजा जा चुका है।

विज्ञापन


दरअसल, गांव मिर्जापुर, नीमका, मच्छगर में उच्च विद्यालय व मुजैड़ी माध्यमिक विद्यालय तथा फज्जूपुर में प्राथमिक पाठशाला है। ये गांव नगर निगम की सीमा के नजदीक लगते है। वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल न होने के कारण छात्राओं को कई किलोमीटर पैदल चलकर शहर के स्कूल में आना पड़ता है।
विज्ञापन


लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा। छात्राओं की दिक्कतों को देखते हुए शिक्षा विभाग ने चार गांव के उच्च विद्यालय को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दर्जा कर दिया है। अब इन गांव व कॉलोनी के छात्रों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। जिला शिक्षा अधिकारी मनोज कौशिक ने बताया कि इन स्कूलों में नए सत्र 2017-18 के लिए अप्रैल में दाखिले शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed