फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   faridabad 4 students selected for scholarship

छात्रवृति के लिए फरीदाबाद के चार विद्यार्थियों का चयन

Thu, 20 Apr 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 20 Apr 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
faridabad 4 students selected for scholarship
CBSE STUDENTS
वाईएमसीए यूनिवर्सिटी ने होनहार विद्यार्थियों के प्रोत्साहन और अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थानीय विश्व प्रकाश मिशन (ट्रस्ट) के साथ समझौता किया है। मिशन छात्रवृत्ति के लिए चयनित विद्यार्थियों की पढ़ाई का खर्च वहन करेगा। इसके लिए शैक्षणिक सत्र 2017-18 में चार विद्यार्थियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन


कुलपति दिनेश कुमार ने विश्वविद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के माध्यम से पढ़ाई में सहयोग के लिए मिशन के कार्याें की सराहना की।  मिशन के अध्यक्ष एवं यूनियन बैंक आफ इंडिया के पूर्व कार्यकारी निदेशक रहे राकेश सेठी ने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए कुछ 36 विद्यार्थियों ने आवेदन किया।  
विज्ञापन


इसमें अमन प्रताप, गुरमीत, साहिल और प्रीति का चयन किया गया है। ट्रस्ट सभी चयनित विद्यार्थियों की फीस पर होने वाला सारा खर्च वहन करेगा। छात्रवृत्ति चयनित विद्यार्थियों के अकादमिक प्रदर्शन पर निर्भर करेगी। सभी चयनित विद्यार्थियों को कुलपति दिनेश कुमार एवं राकेश सेठी ने प्रमाण पत्र प्रदान किए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed