{"_id":"5810a8274f1c1bac52bc23ea","slug":"faridabad-13-gymnast-win-medal-in-school-state-gymnast-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद के जिमनास्टों ने जीते 13 पदक","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
फरीदाबाद के जिमनास्टों ने जीते 13 पदक
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 27 Oct 2016 10:20 AM IST
विज्ञापन
जिमनास्ट
- फोटो : Getty
अंबाला में स्कूल स्टेट जिमनास्टिक प्रतियोगिता में जिले के जिमनास्टों ने 13 पदकों पर कब्जा जमाया है। जिसमें दो स्वर्ण, चार रजत और सात कांस्य पदक शामिल है। प्रतियोगिता 24 से 26 अक्तूबर तक आयोजित हुई थी।
विज्ञापन
जिला जिमनास्टिक कोच नवीन सैनी ने बताया कि लड़कियों की अंडर-17 रजत व अंडर-14 टीम कांस्य पदक प्राप्त करने में सफल रही। अंडर-14 लड़कों में विशाल ने स्वर्ण व कांस्य पदक और लड़कियों में तविशी ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
आयुष्मन व हिमांशी का चयन स्कूल नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। आयुष्मन ने चार पदक जीतें जिसमें एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक है। वहीं हिमांशी ने एक कांस्य पदक झटका। अंडर-17 टेबल वोल्ट व फ्लोर एक्सरसाइज में नकुल ने दो रजत व आयुष ने रिंग में एक कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
अंडर-19 फ्लोर में सागर ने रजत और गौतम ने रिंग में एक कांस्य पदक प्राप्त किया। विशाल, आयुष्मन और हिमांशी का चयन स्कूल नेशनल जिमनास्टिक चैंपियनशिप के लिए हुआ है।