फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   failed DU student to meet the VC today

आज वीसी से मिलेंगे डीयू के फेल धरनारत छात्र 

Mon, 17 Oct 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 17 Oct 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
 failed DU student to meet the VC today
दिल्ली यूनिवर्सिटी
डीयू लॉ फैकल्टी के प्रथम व द्वितीय वर्ष के एक विषय में फेल छात्रों ने रविवार को अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है। वे बृहस्पतिवार को फिर से भूख हड़ताल पर बैठे थे। 
विज्ञापन


अब वह सोमवार को कुलपति से मिलकर अपनी बात रखेंगे। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती हैं उनका विरोध जारी रहेगा। बताते चलें कि लॉ फैकल्टी के पहले और दूसरे साल के ज्यादातर छात्र एक विषय में फेल हो गए हैं।
विज्ञापन


छात्रों की मांग है कि इसमें कोई गड़बड़ी है इसलिए छात्रों को अगले साल के लिए प्रमोट किया जाए। प्रशासन उन्हें प्रमोट करने को तैयार नहीं है। प्रमोट नहीं करने से नाराज छात्र भूख हड़ताल पर बैठ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा था कि छात्रों के इस हंगामे के बाद रविवार को वीसी ने लॉ फैकल्टी के डीन को बातचीत के लिए बुलाया था, लेकिन इस बारे किसी भी अधिकारी ने फोन नहीं उठाया। 


खुद डीन से बात करने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया। अब छात्रों का कहना है कि वीसी ने उन्हें सोमवार को मिलने के बुलाया है। छात्रों का कहना है अंडरग्रेजुएट के छात्रों के साथ ऐसा हुआ था तो उन्हें प्रमोट कर दिया गया था। फिर डीयू हमारे साथ ऐसा क्यों नहीं कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed