{"_id":"5868ef944f1c1b132ceee557","slug":"fail-students-can-fill-forms-till-7-janaury-in-ccsu-university-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेल छात्रों को सात जनवरी तक फॉर्म भरने का मौका","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
फेल छात्रों को सात जनवरी तक फॉर्म भरने का मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 01 Jan 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में जिन छात्रों को कोर्स पूरा करने में छह साल का समय बीत गया हो और वह कोड 008 और 010 में फेल हो गए हैं या फिर परीक्षा में किन्हीं कारणों से नहीं बैठ पाए थे। ऐसे छात्र-छात्राओं के लिए यूनिवर्सिटी की ओर से एक और मौका दिया गया है।
विज्ञापन
उक्त कोड की परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थियों को 5000 रुपये का डिमांड ड्रॉफ्ट लगाकर यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर सात जनवरी तक फॉर्म भरकर अपलोड करना होगा। इसकी हार्ड कॉपी भी यूनिवर्सिटी में मुहैया कराना होगा, जिससे ऐसे सभी छात्र आगामी मुख्य परीक्षाओं में शामिल हो सकें।
विज्ञापन