{"_id":"5868f01f4f1c1b047feec715","slug":"extra-rooms-will-be-made-in-10-colleges-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 विद्यालयों में बनेंगे अतिरिक्त कक्ष","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
10 विद्यालयों में बनेंगे अतिरिक्त कक्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sun, 01 Jan 2017 05:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 10 स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष बनाए जाएंगे। इस पर 75.60 लाख रुपये खर्च होंगे। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की निर्माण इकाई को यह धनराशि स्वीकृत कर दी गई है।
विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता, मानक एवं निर्धारित समय अवधि के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय जारचा में एक कक्ष एवं कार्यालय कक्ष के लिए 17 लाख 54 हजार, शादीपुर छिड़ौली में दो कक्ष 8 लाख 86 हजार, कोट डेरी में 5 लाख 40 हजार, जमशेदपुर, सैंथली की मढैया, ढोकलपुरा, रनहेरा तथा अलावलपुर के लिए 5-5 लाख, ततारपुर में 8 लाख 86 हजार तथा मिलक करीमाबाद में 9 लाख 94 हजार रुपये की लागत से अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कराया जाएगा। कार्य को मानकों के अनुरूप कराने के लिए मुख्य विकास अधिकारी माखनलाल गुप्ता को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन