फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   external students also can do masters in journalism in delhi university

डीयू: बाहरी छात्र भी जर्नलिज्म में कर सकेंगे मास्टर्स

Mon, 21 Aug 2017 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 21 Aug 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
external students also can do masters in journalism in delhi university
du - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश त्यागी के ड्रीम प्रोजेक्ट दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म में बाहरी विद्यार्थी भी जर्नलिज्म में पीजी (एम.ए) कर सकेंगे। पांच वर्षीय इंटरग्रेटिड कोर्स में तीन साल बाद बाहरी विश्वविद्यालयों से जर्नलिज्म में यूजी कर चुके विद्यार्थियों को भी दाखिले का अवसर मिलेगा। हालांकि कितने विद्यार्थियों को मौका मिलेगा इसके लिए अभी सीटें तय होना बाकी हैं। उल्लेखनीय है कि डीयू में अब तक जर्नलिज्म के लिए कोई विभाग नहीं है।

विज्ञापन


दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म की ओएसडी डॉ. मनस्विनी योगी ने बताया कि इस पांच वर्षीय कोर्स में प्रावधान इस तरह का है कि यदि किसी विद्यार्थी ने किसी अन्य विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में यूजी किया है तो उसे भी चौथे साल में पीजी में दाखिले का अवसर मिल सकेगा। चूंकि इस कोर्स में तीन साल बाद कोर्स छोड़ने का प्रावधान है लिहाजा पीजी में कितनी सीटें होगी यह बाद मेें ही तय होगा। उनके लिए अलग से बाद में प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन


वर्तमान में जो छात्र पांच वर्षीय कोर्स के अंतर्गत दाखिला लेकर अपना कोर्स पूरा करेगा तो उसे पांच वर्षीय कोर्स की ही डिग्री मिलेगी। जबकि यदि कोई तीन साल की पढ़ाई पूरा कर कोर्स छोड़ना चाहेगा उसे यूजी की डिग्री मिलेगी। तीन साल बाद जितने लोग कोर्स को छोड़ेंगे उसके आधार पर ही बाहरी छात्रों को दाखिले का अवसर मिलेगा। फैकल्टी ऑफ सोशल साइंस के तहत शुरू हो रहे पांच वर्षीय इंटरग्रेटिड कोर्स में हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के लिए 60-60 सीटें तय की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 अगस्त

external students also can do masters in journalism in delhi university
इंडियन कॉलेज के स्टूडेंट्स


डीयू की एकेडमिक काउंसिल व एग्जिक्यूटिव काउंसिल में इस पांच वर्षीय कोर्स को मंजूरी मिलने के बाद अब कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

डॉ. मनस्विनी ने बताया कि 23 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरु होगी और आवेदन 8 सितंबर तक किया जा सकेगा। कोर्स में दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 17 सितंबर को और रिजल्ट 22 सितंबर को जारी होगा। इसकी कक्षाएं 26 सितंबर से डीयू के कलस्टर इनोवेशन सेंटर में शुरू होंगी।
 
सामान्य व ओबीसी श्रेणी में आवेदन के लिए 500 रुपये व एससी-एसटी व पीडब्ल्यूडी के आवेदकों को 250 रुपये का भुगतान करना होगा। इस कोर्स में विद्यार्थियों को एक्सपोजर देने के लिए हर हफ्ते सेमिनार-वर्कशॉप की भी व्यवस्था की गई है। इन सेमिनार व वर्कशाप के लिए मीडिया से जुड़े लोगों को बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed