{"_id":"5932cede4f1c1b7508bdd81b","slug":"expert-view-regarding-admission-process-in-delhi-university","type":"story","status":"publish","title_hn":" DU: ओबीसी कैटेगरी वाले छात्रों को आय प्रमाण पत्र भी करना होगा अपलोड","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
DU: ओबीसी कैटेगरी वाले छात्रों को आय प्रमाण पत्र भी करना होगा अपलोड
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 04 Jun 2017 09:52 AM IST
विज्ञापन
students
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू है। आवेदन के दौरान छात्रों के मन में कई सवाल हैं। वह कॉलेज स्तर पर आयोजित हो रहे ओपन डेज में सवालों के साथ पहुंच रहे हैं। डीयू के एक्सपर्ट उन सवालों का जवाब दे रहे हैं, जिससे छात्रों को दाखिले को लेकर हो रही दिक्कतें खत्म हो रही हैं। शनिवार को डीयू के श्री गुरू गोविंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स ओपन डेज का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
मैं ओबीसी कैटिगरी में आता हूं। क्या मुझे डीयू में आवेदन के दौरान आय प्रमाणपत्र पोर्टल में अपलोड करना जरूरी है?
विज्ञापन
दाखिले के लिए आवेदन करते समय आप आरक्षित वर्ग में दाखिला लेते हैं तो आय प्रमाण पत्र चाहिए। विशेषतौर पर ओबीसी के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी में आने वाले छात्रों को आय प्रमाणपत्र अनिवार्य रूप से अपलोड करना होगा।
विज्ञापन
जीव विज्ञान विषय का स्टूडेंट हूं। डीयू से बीएससी ऑनर्स केमेस्ट्री करना चाहता हूं। क्या इसके लिए 12वीं में गणित विषय अनिवार्य है?
बीएससी ऑनर्स केमेस्ट्री में दाखिले के लिए 12वीं में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित विषय का होना जरूरी है। उसके बाद कटऑफ में नंबर आने पर दाखिला लिया जा सकता है।
बीए पाठ्यक्रम में दाखिले लिए क्या गणित विषय का होना जरूरी है?
बीए पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए गणित विषय की कोई अनिवार्यता नहीं होती है।
मैं 12वीं पास हूं। क्या डीयू से लैंग्वेज कोर्स कर सकता हूं?
डीयू कई कॉलेज लैंग्वेज कोर्स कराता है। ज्यादातर सर्टिफिकेट कोर्स ही होते हैं।
मेरा बेस्ट फोर 93.86 फीसदी है। क्या मुझे श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में बीकॉम ऑनर्स में दाखिला मिल सकता है? मेरा ओबीसी प्रमाणपत्र भी बना हुआ है?
पहले तो जिस कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं, उस कॉलेज के कटऑफ के बारे में पड़ताल कीजिए। बीते साल के कटऑफ की स्थिति चेक करें। यह डीयू की वेबसाइट पर उपलब्ध है। वहां का कटऑफ अगर आपके कुल अंकों के फीसदी के आसपास रहा है तो दाखिला बिल्कुल मिल जाएगा।