{"_id":"581b3c814f1c1b0e5743753d","slug":"exam-would-be-taken-on-news-cpoies-to-stop-misuse-in-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षाओं में गड़बड़ियों को रोकने के लिए नई कॉपियों पर देनी होगी परीक्षा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
परीक्षाओं में गड़बड़ियों को रोकने के लिए नई कॉपियों पर देनी होगी परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 04 Nov 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकेटीयू की ओर से परीक्षाओं में होने वाली गड़बड़ियिों को रोकने के लिए अब परीक्षा कॉपी नई प्रयोग करने पर विचार किया जा रहा है। परीक्षा कॉपियों पर बार कोड भी अंकित रहेगा। इससे कोई भी परीक्षार्थी कॉपियों में फेर बदल नहीं कर पाएगा और पुरानी कॉपियों का प्रयोग नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
दरअसल, पिछले दिनों यूनिवसिर्र्टी की ओर से सभी कॉलेजों से पुरानी परीक्षा कॉपियों की सूची मांगी गई थी। मगर इसी बीच एक नकल घोटाला सामने आया, जिसमें परीक्षा के दौरान पुरानी कॉपियों को अलग से लिखकर उनमें जोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
इससे सबक लेते हुए परीक्षाओं के संबंध में एक गोष्ठी हुई तो उसमें विचार किया गया कि क्यों न नई कॉपियों से ही परीक्षा कराई जाए। जिससे परीक्षाओं में होने वाली गड़बड़ियों को दूर किया जा सकेगा।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी की ओर से परीक्षाओं लेकर सख्ती बरतने पर पूरा जोर है। नई कॉपियों से परीक्षा लेने के पीछे एक उददेश्य है कि कुछ कॉलेजाें में पुरानी कॉपियों को पहले ही लिखकर रखा गया था और परीक्षा कापियाें के पेज निकालकर उनको लगा दिया गया था। इस कारण नई कापियों से परीक्षा कराने पर विचार किया जा रहा है और अगली बैठक में इस फाइनल कर दिया जाएगा।
एकेटीयू के परीक्षा नियंत्रक जेपी पांडेय ने बताया कि पुरानी कॉपियों पर बार कोड नहीं था। मगर नई कॉपियों पर बार कोड होगा और इसे बदला नहीं जा सकेगा। करीब 25 लाख कॉपियों को मंगाने पर विचार किया जा रहा है। जिससे परीक्षा कराई जाएगी। पुरानी कॉपियों का इसमें प्रयोग नहीं हो सकेगा।