{"_id":"58766e934f1c1b8327ba800e","slug":"everyone-can-not-be-a-good-writer","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हर कोई नहीं हो सकता अच्छा लेखक’","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
‘हर कोई नहीं हो सकता अच्छा लेखक’
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 12 Jan 2017 10:33 AM IST
विज्ञापन
world book fair
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व पुस्तक मेले में पुस्तक प्रेमियों को मनपंसद पुस्तक की खरीद-फरोख्त के साथ साहित्य गोष्ठियों व काव्य पाठ समेत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लुत्फ का मौका भी मिल रहा है। बुधवार को भी हर हॉल में अलग-अलग कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
हॉल नंबर-7ई के थीम मंडप में मीराबाई की कविताओं पर आधारित कचिपुड़ी नृत्य का मंचन किया गया। हंसध्वनि थियेटर में भी कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। बाल मंडप में कथा वाचन समेत वैज्ञानिक विषयों पर विमर्श हुआ।
विज्ञापन
इसके अलावा पुस्तकों के विमोचन का भी दौर चला। एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के मन की बात संकलन का विमोचन केंद्रीय जनजातीय मंत्री जुएम ओराम ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लेखक समाज में परफेक्ट मैन समझा जाता है। अच्छा वक्ता तो कोई भी हो सकता है, लेकिन अच्छा लेखक हर कोई नहीं हो सकता। कार्यक्रम में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष राम बहादुर राय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, पुस्तक के संकलनकर्ता राजीव गुप्ता समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन