{"_id":"57cad7e24f1c1bba272cb483","slug":"esi-kota-medical-college-will-be-full-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईएसआई कोटा मेडिकल कॉलेज में सीटें भरने की उम्मीद ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
ईएसआई कोटा मेडिकल कॉलेज में सीटें भरने की उम्मीद
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 04 Sep 2016 09:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में दूसरे सत्र में प्रवेश के लिए इस बार ईएसआईसी कार्ड धारकों का कोटा भी फुल रहने की उम्मीद है। कॉलेज में इस कोटे की 35 सीटें हैं। पिछले साल ही शुरू हुए मेडिकल कॉलेज में ईएसआई कोटे की सिर्फ तीन सीटों पर ही दाखिला हुआ था।
विज्ञापन
अभ्यर्थी नहीं मिलने की वजह से बाकी बची 32 सीटें राज्य सरकार को हस्तांतरित कर दी गई थीं। इन सीटों पर राज्य सरकार के चयनित बच्चों को दाखिला मिला था। इस साल मेडिकल कॉलेज की 215 सीटों पर दाखिला लेने के लिए काउंसलिंग के 240 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
ऐसे में माना जा रहा है कि कार्ड धारक कोटे में भी पूरे दाखिले होंगे। कॉलेज के डिप्टी डीन डॉ. एके पांडेय ने बताया कि ईएसआई कोटे की सीटें खाली बचने पर सीटों को स्टेट गवर्नमेंट की काउंसलिंग के लिए हस्तांतरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन