{"_id":"5a71e10b4f1c1b8f268b7637","slug":"engineering-to-be-taught-by-iit-pass-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIT पास पढ़ाएंगे इंजीनियरिंग का पाठ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
IIT पास पढ़ाएंगे इंजीनियरिंग का पाठ
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का सपना था कि डॉक्टर डिग्री के बाद एक साल तक ग्रामीण इलाकों में सेवाएं दें, लेकिन यह पूरा नहीं हुआ। लेकिन आईआईटियंस ने देश व समाज सेवा का नया उदाहरण पेश किया है।
विज्ञापन
आईआईटी से एमटेक व पीएचडी पास 1200 इंजीनियर 100 पिछड़े जिलों में तीन साल तक सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में सेवाएं दे रहे हैं। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश समेत 11 राज्यों में इसकी शुरुआत हो चुकी है।
विज्ञापन
मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने बुधवार को बताया कि सौ जिलों के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में जहां शिक्षकों के पद खाली थे। वहां निविदा पर असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति मिली है। हालांकि, उक्त शिक्षक चाहेंगे तो अपनी सेवाएं आगे भी जारी रख सकते हैं।
विज्ञापन
शिक्षकों को सत्तर हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा। तकनीकी उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए टेक्यूप-3 (टेंपरेरी ज्वाइंट प्रोजेक्ट इंस्टीट्यूट एनालिटिकल एनसाइट्स) में पैसे के साथ-साथ ट्रेंड शिक्षक भी मुहैया करवाए जा रहे हैं। उक्त शिक्षक तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के साथ इंटर्नशिप से लेकर प्लेसमेंट तक की तैयारी भी करवाएंगे।