{"_id":"57de97214f1c1b190aa8239f","slug":"engineering-graduates-better-opportunities-for-higher-education-in-the-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग स्नातकों की उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका में बेहतर संभावनाएं","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
इंजीनियरिंग स्नातकों की उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका में बेहतर संभावनाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 19 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
स्टूडेंट
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉक्टर हनीफ कुरैशी आई पी एस ने मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज पल्ला के छात्रों के लिए अमेरिका में उच्च शिक्षा के लिए आयोजित एक सेमिनार में बोलते हुए कहा की जो इंजीनियरिंग स्नातक से आगे भी अपनी इंजीनियरिंग की पढाई जारी रखना चहाते हैं तो संयुक्त राज्य अमेरिका एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने छात्रों को अमेरिका जाकर पढ़ने की पूरी प्रकिर्या को बड़े आसान तरीके से न केवल समझाया बल्कि हर संभव मदद का आश्वासन भी दिलाया।
इस सेमिनार में डॉक्टर हनीफ कुरैशी अपने साथ एक विशेषज्ञ फैज़ान खान को भी लेकर पहुचे जिन्होंने छात्रों को बड़ी बारीकी से विदेश जाने की तकनिकी को समझाया।
विज्ञापन
कॉलेज के निदेशक प्रोफेसर सय्यद मेंहदी अब्बास रिज़वी ने कहा की ऐसे सेमिनार छात्रों के लिए बहुत फायदेमंद होंगे और आगे चलकर मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज के बच्चे अमेरिका जैसे देशों में भी अपनी पढाई करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने डॉक्टर हनीफ कुरैशी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद बच्चों के बेहतर भविष्य के लिये नई-नई कोषिश करते हैं। इस कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण और प्लेसमेंट अधिकारी गौरव अग्रवाल ने किया और कहा की आगे भी ऐसे सेमिनार आयोजित किये जायँगे ताकि छात्रों के भविष्य के लिये आगे ले जाया जा सके।