फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Engineering graduates better opportunities for higher education in the US

इंजीनियरिंग स्नातकों की उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका में बेहतर संभावनाएं

Mon, 19 Sep 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 19 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Engineering graduates better opportunities for higher education in the US
स्टूडेंट - फोटो : Demo Pic

वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉक्टर हनीफ कुरैशी आई पी एस ने मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज पल्ला के छात्रों के लिए अमेरिका में उच्च शिक्षा के लिए आयोजित एक सेमिनार में बोलते हुए कहा की जो इंजीनियरिंग स्नातक से आगे भी अपनी इंजीनियरिंग की पढाई जारी रखना चहाते हैं तो संयुक्त राज्य अमेरिका एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

विज्ञापन


उन्होंने छात्रों को अमेरिका जाकर पढ़ने की पूरी प्रकिर्या  को बड़े आसान तरीके से न केवल समझाया बल्कि हर संभव मदद का आश्वासन भी दिलाया। 

इस सेमिनार में डॉक्टर हनीफ कुरैशी अपने साथ एक विशेषज्ञ फैज़ान खान को भी लेकर पहुचे जिन्होंने छात्रों को बड़ी बारीकी से विदेश जाने की तकनिकी को समझाया।
विज्ञापन


कॉलेज के निदेशक प्रोफेसर सय्यद मेंहदी अब्बास रिज़वी ने कहा की ऐसे सेमिनार छात्रों के लिए बहुत फायदेमंद होंगे और आगे चलकर मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज के बच्चे अमेरिका जैसे देशों में भी अपनी पढाई करते नजर आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने डॉक्टर हनीफ कुरैशी का शुक्रिया  अदा करते हुए कहा कि अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद बच्चों के बेहतर भविष्य के लिये नई-नई कोषिश करते हैं। इस कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण और प्लेसमेंट अधिकारी गौरव अग्रवाल ने किया और कहा की आगे भी ऐसे सेमिनार आयोजित किये जायँगे ताकि छात्रों के भविष्य के लिये आगे ले जाया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed