फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Engineering and management courses will now in Hindi

अब हिंदी में कर सकेंगे इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कोर्स

Mon, 06 Jun 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 06 Jun 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Engineering and management courses will now in Hindi

अगर आपको इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई करनी है और अंग्रेजी में हाथ तंग है तो अब जल्द ही यूनिवर्सिटी इन कोर्सों को हिंदी में शुरू करने जा रही है। इसके लिए एकेटीयू की ओर से एक वेब पोर्टल तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन


जिस पर पूरे कोर्स को हिंदी में डाल दिया जाएगा। इसके अलावा यूनिवर्सिटी ने कॉलेजों को भी निर्देश दिए हैं कि वह छात्र-छात्राओं को हिंदी और अंग्रेजी दोनों में पढ़ाए, जिससे उनका कांसेप्ट क्लीयर हो जाए।
विज्ञापन


दरअसल, पिछले कुछ दिनों में प्रदेश के एकेटीयू से संबद्ध कॉलेजों में जिन कंपनियों ने प्लेसमेंट के लिए जॉब फेयर लगाए थे। उनमें अधिकतर कंपनियों का अनुभव रहा है कि अधिकतर कॉलेज के छात्र-छात्राएं अंग्रेजी कमजोर होने के कारण साक्षात्कार का सामना नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के कारण उनकी जॉब नहीं लग पाती है और प्लेसमेंट की स्थिति अच्छी न होने के कारण कॉलेजों से भी छात्रों का मोह भंग हो रहा है। इसको देखते हुए एकेटीयू के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने यूनिवर्सिटी के ऐसे छात्र-छात्राओं को जो इंजीनियरिंग के कोर्स को सही तरह से समझ सकें।

पहले इंजीनियरिंग और फिर मैनेजमेंट कोर्स को हिंदी में करने की योजना है। इसके लिए आईआईटी के प्रोफेसरों की सहायता ली जा रही है, जिससे पोर्टल को अच्छे से तैयार कराया जा सके।


इसका विशेष लाभ ग्रामीण क्षेत्र के छात्र अधिक उठा पाएंगे। इस वेब पोर्टल का लाभ यह भी रहेगा कि छात्र-छात्राएं अंगेजी में पढ़ने के बाद हिंदी में पढ़ेंगे तो कोर्स को अच्छे तरीके से समझ पाएंगे और पोर्टल कोर्स एक हिंदी शिक्षक का काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed