{"_id":"57ea6e6e4f1c1bcd26573dc2","slug":"employment-job-fair-will-take-office-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार कार्यालय में कल लगेगा रोजगार मेला","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
रोजगार कार्यालय में कल लगेगा रोजगार मेला
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 28 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
नौकरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडल रोजगार कार्यालय द्वारा 29 सितंबर को सुबह 10 बजे गुड़गांव के लघु सचिवालय में 10वीं, 12वीं पास प्रार्थियों के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा भाग लिया जाएगा। मंडल रोजगार कार्यालय की उप-निदेशक सुमन गहलोत ने बताया कि जो प्रार्थी इस मेले में भाग लेना चाहते हैं वे अपनी योग्यता व रिहायशी प्रमाण पत्र की प्रति तथा नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आएं।
विज्ञापन
रोजगार मेले में जिन कंपनियों द्वारा भाग लिया जाएगा, उनमें आदित्य बिड़ला रिटेल लिमिटेड कंपनी तथा जी4एस शामिल हैं। आदित्य बिड़ला रिटेल लिमिटेड कंपनी में रोजगार के अवसर पाने वाले प्रार्थी की योग्यता कम से कम 10वीं पास व आयु 18 से 35 होनी चाहिए।
विज्ञापन
जी4एस कंपनी के लिए शैक्षणिक योग्यता कम से कम 10वीं पास रखी गई है तथा आवेदक की आयु 18वर्ष से 35 वर्ष तक होनी अनिवार्य है।