फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   employment fest in iti on april 7

आईटीआई में रोजगार मेला सात अप्रैल को

Sat, 25 Mar 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 25 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
employment fest in iti on april 7
जॉब्स - फोटो : IBTimes

हरियाणा राज्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से पास आउट विद्यार्थियों के लिए रोजगार मेले का आयोजन सात अप्रैल को किया जाएगा। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग निदेशालय ने इसके लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान को आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


इसमें कई नामी प्रतिष्ठानों व संस्थान से पास आउट छात्र भाग लेने पहुंचेंगे। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य का कहना है कि सभी छात्रों का नि:शुल्क पंजीकरण होगा। रोजगार मेला छात्रों व प्रतिष्ठानों दोनों के लिए लाभदायक होगा।
विज्ञापन


रायन के 12 विद्यार्थियों ने जीता पदक
गुरुग्राम सेक्टर-40 स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल ने दसवां अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। कक्षा दो से पांच तक के 12 विद्यार्थियों ने पदक जीते। कक्षा-2 के विरांजय सिंह, कक्षा-3 के समर्थ त्रिपाठी, कक्षा-4 के अक्षित शर्मा व कक्षा-5 के तनिशी अग्रवाल ने प्रथम स्थान पर स्वर्ण पदक जीता। कक्षा-2 के युति देवरा, कक्षा-3 के साईं सत्य पांडे, कक्षा-4 के माधव भारद्वाज, कक्षा-5 के अनुष्का ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा-2 के सिमर बींद, कक्षा-3 की सान्वी जैन, कक्षा-4 के संयम गुप्ता, व कक्षा-5 के हर्षम सचदेव ने तृतीय स्थान के साथ कांस्य पदक जीता। प्राचार्य पिया शर्मा ने बच्चों को सम्मानित करते हुए इसी प्रकार परिश्रम कर जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सदैव उन्नति प्राप्त करने की शिक्षा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed