फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   emergency meeting on St. Stephen's autonomy

सेंट स्टीफंस कॉलेज की स्वायत्तता को लेकर बुलाई आपात बैठक

Sat, 25 Feb 2017 01:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 25 Feb 2017 01:28 PM IST
विज्ञापन
emergency meeting on St. Stephen's autonomy

दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज को डीयू से अलग कर स्वायत्त बनाने को लेकर हलचल शुरू हो गई है। प्रस्ताव पर चर्चा के लिए सेंट स्टीफंस कॉलेज ने शनिवार को कॉलेज की गवर्निंग बॉडी की आपात बैठक बुलाई है।

विज्ञापन


बैठक से पहले ही इस प्रस्ताव को लेकर विरोध के स्वर सामने आने लगे हैं। कॉलेज के शिक्षकों का कहना है कि यदि कॉलेज को स्वायत्तता का दर्जा मिल जाता है तो न केवल हमारी सेवा शर्तों पर असर पड़ेगा बल्कि शैक्षणिक वातावरण भी खराब होगा।
विज्ञापन


कॉलेज गवर्निंग बॉडी की सदस्य व दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ. नंदिता नारायण ने बताया कि कॉलेज प्रशासन ने शनिवार को आनन-फानन में गवर्निंग बॉडी की इमरजेंसी बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक का मुख्य एजेंडा कॉलेज की स्वायत्तता को लेकर ही है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों, छात्रों से बात किए बिना यह प्रस्ताव लाया जा रहा है, जो कि पूरी तरह से गलत है। यदि कॉलेज को स्वायत्तता मिल जाती है तो इससे शिक्षकों की सेवा शर्तों व कॉलेज के चरित्र पर भी असर पड़ेगा। उन्होंने इसे शिक्षा के निजीकरण की दिशा में उठाया जा रहा कदम बताया।


डॉ नंदिता ने कहा कि बैठक में इस प्रस्ताव का पूरी तरह से विरोध किया जाएगा। गवर्निग बॉडी की बैठक से पहले स्टाफ काउंसिल की बैठक बुलाई जानी चाहिए थी। उन्होंने बताया कि बैठक के बाहर कॉलेज को स्वायत्तता का दर्जा देने के विरोध में दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के नेतृत्व में प्रदर्शन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि हाल ही में डीयू ने कॉलेजों को स्वायत्त करने की दिशा में एक कमेटी का गठन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed