{"_id":"581f5bb04f1c1b5915b37410","slug":"election-degree-college-voting-on-12-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का नामांकन आज, तैयारियां पूरी, 12 को डाले जाएंगे वोट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का नामांकन आज, तैयारियां पूरी, 12 को डाले जाएंगे वोट
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 07 Nov 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-39 स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज में सोमवार को छात्रसंघ चुनाव के नामांकन पत्र भरे जाएंगे। कॉलेज प्रशासन की ओर से इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान 12 नवंबर को होगा। कॉलेज प्रशासन की ओर से जारी छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 7 नवंबर को सुबह दस से दोपहर दो बजे तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे।
विज्ञापन
दोपहर बाद चार बजे नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। 8 नवंबर को कॉलेज के ऑडियोविजुअल कक्ष में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक नाम वापसी होगी। दोपहर 12 से दो बजे तक नामांकन फॉर्म का परीक्षण व अंतिम नामों की घोषणा होगी। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे से वैध व अवैध प्रत्याशियों की सूचियों का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
9 नवंबर को कॉलेज में दोपहर 12:15 बजे से प्रत्याशियों की सभा आयोजित की जाएगी। 10 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे प्राचार्य, मुख्य चुनाव अधिकारी, निर्वाचन समिति और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रत्याशियों की बैठक होगी। कॉलेज में 11 नवंबर को मतदान केंद्रों का निर्माण व तैयारी की जाएगी। 12 नवंबर को सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक कॉलेज में मतदान होगा। दोपहर 3 बजे से मतगणना शुरू होगी। कॉलेज के डॉ. जीनत जैदी को मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन