फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   election degree college voting on 12 november

डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का नामांकन आज, तैयारियां पूरी, 12 को डाले जाएंगे वोट

Mon, 07 Nov 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 07 Nov 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
election degree college voting on 12 november

सेक्टर-39 स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज में सोमवार को छात्रसंघ चुनाव के नामांकन पत्र भरे जाएंगे। कॉलेज प्रशासन की ओर से इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान 12 नवंबर को होगा। कॉलेज प्रशासन की ओर से जारी छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 7 नवंबर को सुबह दस से दोपहर दो बजे तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे।

विज्ञापन


दोपहर बाद चार बजे नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। 8 नवंबर को कॉलेज के ऑडियोविजुअल कक्ष में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक नाम वापसी होगी। दोपहर 12 से दो बजे तक नामांकन फॉर्म का परीक्षण व अंतिम नामों की घोषणा होगी। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे से वैध व अवैध प्रत्याशियों की सूचियों का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन


9 नवंबर को कॉलेज में दोपहर 12:15 बजे से प्रत्याशियों की सभा आयोजित की जाएगी। 10 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे प्राचार्य, मुख्य चुनाव अधिकारी, निर्वाचन समिति और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रत्याशियों की बैठक होगी। कॉलेज में 11 नवंबर को मतदान केंद्रों का निर्माण व तैयारी की जाएगी। 12 नवंबर को सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक कॉलेज में मतदान होगा। दोपहर 3 बजे से मतगणना शुरू होगी। कॉलेज के डॉ. जीनत जैदी को मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed