फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   eklavya schools will have national sports competition, national tribal museum to be make in delhi

एकलव्य स्कूलों की भी होंगी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता, दिल्ली में बनेगा राष्ट्रीय जनजातीय संग्रहालय

Fri, 15 Jun 2018 03:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Jun 2018 03:14 PM IST
विज्ञापन
eklavya schools will have national sports competition, national tribal museum to be make in delhi
फाइल फोटो

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के छात्रों को खेलकूद में आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता की योजना बना रही है। इसके माध्यम से उक्त स्कूलों में पढ़ने वाले जनजातीय छात्रों को भी खेल के मैदान में बेहतर मौका मिल सके।

विज्ञापन


वहीं, राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान के सहयोग से दिल्ली में राष्ट्रीय जनजातीय संग्रहालय बनेगा, ताकि देश-दुनिया भारतीय जनजातीय कला से रूबरू हो  सके। जनजातीय कार्यमंत्री जुएल ओराम ने बताया कि पिछले चार वर्षों में हाई स्कूल के छात्रों को 5405 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप दी गई है।
विज्ञापन


जबकि करीब 30 लाख एसटी छात्रों को लाभ मिला है। कार्यमंत्री के मुताबिक, स्नातकोत्तर फेेलोशिप योजना पहले यूजीसी देती थी, लेकिन अब उसे ऑनलाइन कर दिया गया है। इसके अलावा 1205 आश्रम स्कूल खोले गए हैं, जिसमें करीब 1,15,500 छात्र स्कूली पढ़ाई से जुड़े हैं। इस साल एकलव्य स्कूलों के करीब 146 छात्रों ने नीट, 253 ने जेईई मेन परीक्षा पास की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed