फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   education board have doubt on 12th board exam copies chacking

शिक्षा बोर्ड को उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन पर शक

Sun, 21 May 2017 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 21 May 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
education board have doubt on 12th board exam copies chacking
students

12वीं कक्षा के खराब परीक्षा परिणाम पर हरियाणा बोर्ड ने संज्ञान ले लिया है। बोर्ड ने लापरवाह शिक्षकों के साथ 9वीं व 11वीं कक्षा की स्कूल स्तर पर होने वाली परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पर संदेश जताया है। बोर्ड ने दोनों कक्षाओं की पांच-पांच उत्तर पुस्तिकाएं जांच के लिए मांगी हैं। 

विज्ञापन


बता दें सरकारी स्कूलों में 9वीं व 11वीं कक्षा की परीक्षा स्कूल स्तर पर हुई। स्कूलों में प्रश्नपत्र बोर्ड द्वारा भेजे गए। स्कूलों में परीक्षा लेने के बाद उत्तर पुस्तिका की जांच अध्यापकों ने करने के बाद मार्च में परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। प्रश्न पत्र बोर्ड द्वारा भेजे जाने पर कई स्कूलों में अध्यापकों ने उत्तर पुस्तिका में गड़बड़ी करने की शिकायत मिली। जिसको लेकर बोर्ड ने फिर से उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन करने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन


जिसके लिए सभी स्कूल इंचार्जो को निर्देश जारी किए हैं। बता दें कि, बोर्ड परीक्षाओं में इस बार फरीदाबाद का 12वीं कक्षा का परिणाम सिर्फ 47. 86 फीसद रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरपुस्तिका भेजनी होगी
सरकारी स्कूलों से बोर्ड ने 9वीं व 11वीं कक्षा की उत्तरपुस्तिका मंगवाई गई हैं। जिसके तहत सभी विषय की पांच-पांच उत्तर पुस्तिका क्रम अनुसार भेजनी होगी। इसके बाद बोर्ड उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन फिर से कराएगा। उत्तर पुस्तिका जांचने में गड़बड़ी मिली तो दोषी अध्यापकों के खिलाफ  कार्रवाई की जाएगी।

बोर्ड ने 9वीं व 11वीं कक्षा की उत्तरपुस्तिका मंगवाई है। जिनका फिर से मूल्यांकन किया जाएगा।
-मनोज कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी फरीदाबाद। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed