{"_id":"59637c244f1c1b844c8b45b3","slug":"eca-and-sports-admission-started-in-delhi-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू में आज से ईसीए और 13 जुलाई से स्पोर्ट्स दाखिले ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू में आज से ईसीए और 13 जुलाई से स्पोर्ट्स दाखिले
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 11 Jul 2017 09:04 AM IST
सार
डीयू में आज से ईसीए और 13 जुलाई से स्पोट्स दाखिले
विज्ञापन
डीयू दाखिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय में ईसीए(एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटीज) के प्रारंभिक व मुख्य ट्रॉयल संपन्न होने के बाद लगभग 1100 विद्यार्थियों की सूची जारी कर दी है। अब आठ सौ सीटों के लिए इन विद्यार्थियों के दाखिले की प्रक्रिया आज से(मंगलवार) शुरु हो जाएगी।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि इस सूची में नाम आने का मतलब यह नहीं कि उसकी सीट पक्की हो गई। वहीं स्पोट्र्स कोटे केट्रॉयल संपन्न होने केबाद फाइनल मेरिट सूची बृहस्पतिवार को शुरु हो जाएगी और उसके साथ ही स्पोट्र्स कोटे के दाखिले की प्रक्रिया भी शुरु होगी।
विज्ञापन
डीयू प्रशासन ने अलग-अलग गतिविधियों के आधार पर जो सूची जारी है कि उसमें ट्रॉयल के मुताबिक अंक व रैंक दी गई है। उल्लेखनीय है कि इस बार सर्टिफिकेट की वेटेज 75 अंक की व ट्ऱ़्ॉयल की वेटेज 25 अंकों की है।
विज्ञापन
ईसीए के लिए सबसे पहले 11 जुलाई से 13 जुलाई तक दस्तावेजों की जांच होगी और पंजीकरण होगा। उसकेबाद जिस कॉलेज में जो गतिविधि है उसकेआधार पर कॉलेज 14 जुलाई को पहली लिस्ट जारी करेगा। जिसकेबाद 15 जुलाई से 17 जुलाई तक कॉलेज में दाखिला लिया जा सकेगा।
उसकेबाद दूसरा पंजीकरण व दस्तावेजों की जांच का काम 18 से 20 जुलाई तक होगा। 21 जुलाई को दूसरी लिस्ट आएगी। जिसकेआधार पर 22 जुलाई व 24 जुलाई को दाखिले होंगे। वहीं तीसरी पंजीकरण व दस्तावेजों की जांच 25 जुलाई व 26 जुलाई को होगी जिसकेबाद 27 जुलाई को सूची जारी होगी और 28 व 29 जुलाई को दाखिले होंगे।
चौथी सूची के लिए दाखिले 3 अगस्त व 4 अगस्त को होंगे। पांचवें पंजीकरण प्रक्रिया और दस्तावेजों की जांच पांच अगस्त व 7 अगस्त होगी जिसकेबाद 8 अगस्त को सूची जारी होगी और 9 व 10 अगस्त को दाखिले होंगे।
स्पोट्र्स की मेरिट लिस्ट 13 जुलाई को होगी जारी
ईसीए की तरह ही स्पोट्र्स कोटे के दाखिलों के लिए दाखिला प्रक्रिया 13 जुलाई से शुरु हो जाएगी। 13 जुलाई से 15 जुलाई तक दस्तावेजों की जांच व दाखिला मंजूर होगा। 15 जुलाई को स्पोट्र्स की पहली सूची जारी होगी। जिसकेबाद 17 जुलाई व 18 जुलाई को दाखिला लिया जाएगा।
19 जुलाई से 21 जुलाई को दस्तावेजों की जांच व दाखिला मंजूर होगा। 21 जुलाई को दूसरी सूची जारी होगी और 22 जुलाई से 24 जुलाई तक दाखिला लिया जा सकेगा। 25 जुलाई से 27 जुलाई तक दस्तावेजों की जांच व दाखिला मंजूर होगा।
27 जुलाई को तीसरी सूची जारी होगी और उसकेआधार पर 28 जुलाई व 29 जुलाई को दाखिला लिया जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि डीयू में स्पोट्र्स व ईसीए की मिलाकर लगभग 2700 सीटें हैं।