फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dyal singh evening college to be renamed as vande matram mahavidyalaya by governing body

अब दयाल सिंह इवनिंग कॉलेज का नाम होगा 'वंदे मातरम महाविद्यालय'

Mon, 20 Nov 2017 10:37 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 20 Nov 2017 10:37 AM IST
विज्ञापन
dyal singh evening college to be renamed as vande matram mahavidyalaya by governing body
दयाल स‌िंह ‌इवन‌िंग कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

बीते दिनों ईवनिंग से मॉर्निंग बने डीयू के दयाल सिंह कॉलेज का नाम अब वंदे मातरम् महाविद्यालय होगा। नाम बदलने को लेकर कॉलेज की प्रबंध समिति ने आम सहमति से मुहर लगाई है।

विज्ञापन


तर्क दिया गया कि सुबह की पाली में जब से कॉलेज शुरू किया गया तब से नाम को लेकर परेशानी हो रही थी। उल्लेखनीय है कि सुबह की पाली में पहले से दयाल सिंह मॉर्निंग चलता है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कॉलेज सुबह की पाली में शुरू हो गया था जबकि कॉलेज के नाम में सांध्य लगा था। इस कारण परेशानी आ रही थी। वहीं, यूजीसी को भी नया नाम भेजना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले रखा जाना था 'मदन मोहन मालवीय कॉलेज' नाम

dyal singh evening college to be renamed as vande matram mahavidyalaya by governing body

नाम बदलने के फैसलेे के लिए छात्र संघ के प्रतिनिधियों से भी राय ली गई। उल्लेखनीय है कि प्रबंध समिति की बैठक में नाम बदलने का प्रस्ताव कॉलेज प्रबंध समिति अध्यक्ष अमिताभ सिन्हा की ओर से लाया गया था। जिसे आम सहमति से पास किया गया। अब इसे डीयू प्रशासन के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

वहीं, अब इसका विरोध भी शुरू हो गया है। एनएसयूआई का कहना है कि नाम बदलने से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं के विषय में सोचना जरूरी है। यूनियन ने जल्दबाजी में नाम बदलने के फैसले को गलत बताया।

एनएसयूआई प्रवक्ता नीरज मिश्रा की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दो कॉलेज 11 एकड़ की जमीन पर चल रहे हैं। इनमें 8,500 विद्यार्थी पढ़ते हैैं।

इतनी बड़ी संख्या होने के बावजूद न तो कक्षाएं हैं ना ही पुस्तकालय का हाल ठीक है। कक्षाओं में सीमा से ज्यादा छात्र बैठते हैं। अक्सर छात्र कॉरिडोर में बैठकर परीक्षा देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed