फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   duta officers met with delhi university vc

डूटा पदाधिकारियों ने कुलपति से की मुलाकात

Sat, 14 Oct 2017 12:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 14 Oct 2017 12:08 PM IST
विज्ञापन
duta officers met with delhi university vc
दिल्ली यूनिवर्सिटी

दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ(डूटा) ने शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को लेकर बृहस्पतिवार देर शाम कुलपति प्रो योगेश त्यागी से मुलाकात की। तीन घंटे से अधिक चली बैठक में डूटा ने कॉलेजों में प्रबंध समिति केगठन, विभागों में कार्यरत तदर्थ शिक्षकों केवेतन रिलीज करने, प्रशिक्षकों केलिए प्रमोशन स्कीम का गठन जैसे मुद्दों पर बात की गई।

विज्ञापन


बैठक में श्याम लाल कॉलेज के शिक्षक संजय सिंह केपरिवार को वित्तीय सहायता दिए जाने की भी मांग उठाई गई। हाल में शिक्षक संजय सिंह का निधन हो गया था। डूटा केअनुसार बैठक में इस बात को उठाया गया कि दिल्ली सरकार केवित्त पोषित कॉलेजों में गर्वनिंग बॉडी का गठन हो, प्रशिक्षकों के लिए प्रमोशन स्कीम का गठन किया जाए।
विज्ञापन


इसके साथ ही विभागों में कार्यरत तदर्थ शिक्षकों के वेतन को रिलीज करने, कला संकाय में जगह की कमी, शारीरिक शिक्षा केशिक्षकों का मुद्दा, कई विभागों में वरिष्ठता जैसे मुद्दों को कुलपति के सामने रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डूटा के अनुसार कुलपति ने कई मुद्दों पर सकारात्मक जवाब दिया। कुलपति ने आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय नियुक्तियों के लिए प्रतिबद्ध है। कुलपति ने डूटा को प्रो. डी.के. सिंह की पदेन्नति के मुद्दे पर प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा है। वीसी ने इस बात का भी स्वागत किया कि उन कॉलेजों व विभागों में नियुक्तियों शुरु हो सकती है जहां स्क्रीनिंग पूरी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed