फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   duta election voting continues, results to come till late night

डूटा चुनाव में मतदान जारी, रात तक आ जाएगा फैसला

Thu, 31 Aug 2017 01:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 31 Aug 2017 01:45 PM IST
विज्ञापन
duta election voting continues, results to come till late night
duta
दिल्ली विवि शिक्षक संघ (डूटा) चुनाव के लिए मतदान जारी है। विभिन्न शिक्षक संगठनों की ओर से मैदान में उतरे उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला भी हो जाएगा। इनकी जीत हार का फैसला 9,685 शिक्षक मतदाता करेंगे। 
विज्ञापन


डूटा चुनाव अधिकारी प्रो. उज्जवल कुमार सिंह ने कॉलेजों के प्रिंसिपल, डीन, व विभागाध्यक्षों को पत्र जारी कर बृहस्पतिवार को शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित रखने को कहा है। 
विज्ञापन


डूटा चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कुल चार उम्मीदवार डीटीएफ के राजीब रे, एनटीडीएफ के वीएस नेगी, एकेडमिक्स फॉर एक्शन एंड डेवलपमेंट के सुरेंद्र सिंह राणा, बीटीएफ के सुनील बाबू मैदान में हैं। वहीं, 15 सदस्यीय डूटा कार्यकारिणी के लिए कुल 19 उम्मीदवार मैदान में हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान सुबह 10 बजे शुरू हो चुका है और शाम 5:30 बजे तक आर्ट्स फैकल्टी में चलेगा। 6:30 शाम मतगणना शुरू होगी। देर रात तक 10 से 11 बजे के बीच परिणाम आने की संभावना है। 


मतगणना के समय बाहरी व्यक्ति व मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं है । चुनाव प्रचार सोमवार शाम को ही बंद कर दिया गया था। मंगलवार को उम्मीदवारों ने कॉलेजों में जाकर वोट डालने की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed