फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DUSU vote today, a total of 17 candidates are in fray

डूसू चुनाव के लिए शुरु हुआ मतदान, 17 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

Fri, 09 Sep 2016 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 09 Sep 2016 09:46 AM IST
विज्ञापन
DUSU vote today, a total of 17 candidates are in fray
दिल्ली यूनिवर्सिटी

डीयू छात्रसंघ चुनाव को लेकर बीते कई दिनों से जी-जान से जुटे प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला शुक्रवार को इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन में बंद हो जाएगा। 

विज्ञापन


सुबह पाली के कॉलेजों में सुबह 8.30 से दोपहर 12.30 बजे तक मतदान होगा। सांध्य पाली के कॉलेजों में शाम तीन से सात बजे तक वोटिंग होगी। डीयू प्रशासन ने मतदान को लेकर सभी तैयारियां कर ली हैं। चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 
विज्ञापन


डूसू चुनाव में इस बार कुल 17 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें अध्यक्ष पद के लिए 7, उपाध्यक्ष पद के लिए 4, सचिव व सहसचिव पद के लिए 3-3 उम्मीदवार शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

24 हजार मतदाता करेंगे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

DUSU vote today, a total of 17 candidates are in fray
दिल्ली विश्वविद्यालय

डूसू के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. डी.एस रावत के मुताबिक, इस बार करीब एक लाख 24 हजार मतदाता उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव के लिए करीब 850 ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। मतगणना शनिवार सुबह 7.30 बजे तक शुरू होगी। 

दोपहर 12 बजे तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। ईवीएम के प्रयोग में परेशानी न हो, इसके लिए कॉलेज प्रिंसिपल व अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। 

140 बूथों पर होगा मतदान
डूसू से कुल 51 कॉलेज व विभाग जुड़े हुए हैं। चुनाव के लिए कुल 140 बूथ बनाए गए हैं। कॉलेज चुनाव के लिए बूथों की संख्या 117 है। प्रो. रावत के मुताबिक, दक्षिणी परिसर, शहीद भगत सिंह कॉलेज, देशबंधु कॉलेज, तिब्बिया कॉलेज, एसपीएम कॉलेज, भगिनी निवेदिता कॉलेज, श्याम लाल कॉलेज, लक्ष्मीबाई कॉलेज, किरोड़ीमल कॉलेज व मुख्य चुनाव कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। सबसे अधिक वोटर रामजस कॉलेज व सबसे कम वोटर 83 लाइब्रेरी इंर्फोमेशन साइंस में हैं।

पर्यवेक्षक टीमें रखेंगी नजर 
डूसू चुनाव पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जाएगी। वीडियोग्राफी भी होगी। प्रशासन ने चुनाव को लेकर पर्यवेक्षक भी बनाए हैं। यह सभी हर कॉलेज में जाकर निगरानी रखेंगे। प्रशासन ने अलग से 12 कंट्रोल रूम भी बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed