फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DUSU: The nomination process for the election ended, a total of 91 nominations filed

डूसू : चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त, कुल 91 नामांकन हुए दाखिल 

Fri, 02 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 02 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
DUSU: The nomination process for the election ended, a total of 91 nominations filed
डूसू चुनाव - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया बृहस्पतिवार को समाप्त हो गई। डूसू के चारों पदों के लिए इस साल कुल 91 नामांकन दाखिल हुए।
विज्ञापन


इनमें सबसे अधिक अध्यक्ष पद के लिए 27 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए सबसे कम 19 नामांकन दाखिल हुए हैं। 24 नामांकन सचिव पद व 21 सह-सचिव पद के लिए नामांकन हुए हैं। 
विज्ञापन


इनके अलावा 22 छात्रों के नामांकन रद्द किए गए हैं।बृहस्पतिवार को नामांकन दाखिल करने वाले छात्र-छात्राओं को चुनाव लड़ने के लिए शुक्रवार दोपहर तीन बजे तक बैंक ड्राफ्ट के रूप में जमानत राशि जमा करानी होगी, जबकि शनिवार 3 सितंबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नाम वापस लिए जाने के बाद उसी दिन शाम तक उम्मीदवारों की अंतिम लिस्ट जारी कर दी जाएगी।डूसू मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. डीएस रावत ने बताया कि 91 के अलावा 22 छात्रों के नामांकन को किसी न किसी कारण से रद्द किया गया है।

इसमें से अध्यक्ष पद के लिए सात, उपाध्यक्ष पद के लिए छह, सह-सचिव पद के लिए पांच व सचिव पद के लिए चार नामांकन को रद्द किया गया है। 

एबीवीपी ने चार पदों के लिए आठ उम्मीदवारों व एनएसयूआई ने 9 उम्मीदवारों के नामांकन कराए हैं। नामांकन दाखिल करने के बाद उम्मीदवारों के समर्थकों ने कैंपस में जमकर नारेबाजी की।


एबीवीपी और एनएसयूआई के छात्रों के नाम
एबीवीपी ने प्रियंका, अंकित सांगवान, महामेधा नागर, प्रज्ञा मलिक, प्रशांत मिश्रा, अमित तंवर, विशाल यादव और पंकज शर्मा के पर्चे दाखिल कराए। 

एनएसयूआई ने सात लड़कों के साथ दो लड़कियों का नामांकन कराया है। इसमें अर्जुन चपराना, मोहित गरड़, निखिल यादव, सन्नी चिल्लर, कंवर सिंह, अंकित डेढ़ा, सुकांत शर्मा, अंकिता चौहान और विनीता ढाका शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed