फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DUSU polls: Rahul Gandhi for the polls and writes Amit Shah

डूसू चुनाव : शांतिपूर्ण चुनाव के लिए राहुल गांधी और अमित शाह को लिखा पत्र

Mon, 29 Aug 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 29 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
DUSU polls: Rahul Gandhi for the polls and writes Amit Shah
दिल्ली यूनिवर्सिटी

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए डीयू ने प्रमुख राजनीतिक दलों को चिट्ठी लिखी है। डूसू चुनाव के मुख्य चुनाव आयुक्त डी. एस. रावत से यह चिट्ठी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, सीपीआईएम के महासचिव सीताराम येचूरी समेत प्रदेश नेताओं अजय माकन और सतीश उपाध्याय को भी भेजी गई है। 

विज्ञापन


राजनीतिक दलों को लिखी इस चिट्ठी में कहा गया है कि डीयू का छात्रसंघ किसी भी तरह के राजनीतिक पार्टी से संबंधित नहीं होता है। लेकिन फिर देखने में आया है कि उम्मीदवारों को राजनीतिक दल उन्हें समर्थन देते है। इसलिए आप से अपील है कि सुनिश्चित करे की किसी भी ऐसे उम्मीदवार को समर्थन ना दे जो कि आचार संहिता का उल्लघन करे। 
विज्ञापन


राजनीतिक दलों से यह भी अपील की गई है कि वह जिस उम्मीदवार को समर्थन कर रहे है उसे प्रिटेड पोस्टर, बैनर के इस्तेमाल करने से मना करे। दीवारों पर इधर-उधर पोस्टर ना चिपकाएं। यही नहीं जब तक चुनाव का परिणाम नहीं आ जाता है वह अपने पोस्टर बैनर में आपके राजनीतिक दल का इस्तेमाल ना करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चले कि डीयू में अगले महीने 9 सिंतबर को चुनाव है। इसके लिए छात्र संगठन ने कैंपस में प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है। जमकर आचार संहिता का उल्लघन किया जा रहा है। 

जबकि इस बार लिंगदोह कमेटी की सिफारिशें लागू है। इसे रोकने लिए डीयू प्रशासन अपने स्तर पर काम करने के साथ अब राजनीतिक दलों की मदद भी ले रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed