फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DUSU polls closed EVM future candidates, the results will come today

डूसू चुनाव : वोटिंग जारी, रुझानों में तीन सीट पर ABVP और एक पर आगे NSUI

Sat, 10 Sep 2016 11:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 10 Sep 2016 11:25 AM IST
विज्ञापन
DUSU polls closed EVM future candidates, the results will come today
dusu - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनावों में वोटिंग संपन्न होने के साथ ही उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में बंद हो गया। इस वक्त डीयू में वोटों की ग‌िनती चल रही है और शुरुआती रुझानोंं में एबीवीपी 3 सीटों पर और NSUI एक सीट पर आगे चल रही है।  एनएसयूआई और एबीवीपी के मुख्य मुकाबले वाले इस चुनाव में बीते चार वर्षों में इस वर्ष सबसे कम मतदान हुआ।

विज्ञापन


दो चरणों में संपन्न हुए चुनावों में लगभग 37 फीसदी ही मतदान हुआ। जो कि लगभग बीते साल के मतदान से काफी कम हैै। बीते साल मतदान का प्रतिशत 43.30 फीसदी रहा था।
विज्ञापन


डीयू में शुक्रवार को डूसू चुनाव के लिए मतदान संपन्न हुआ। इसी के साथ उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में बंद हो गया। बीते पांच वर्षों के बाद यह पहला मौका है जब डूसू में मतदान 40 फीसदी से कम हुआ हो। वर्ष 2011 में लगभग 35 फीसदी मतदान हुआ था, जिसके बाद लगातार मतदान औसतन 40 से 43 फीसदी के बीच ही रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सुबह की पाली में हुआ 35.89 फीसदी मतदान

DUSU polls closed EVM future candidates, the results will come today
dusu - फोटो : अमर उजाला

मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. डी. एस रावत ने बताया कि सुबह की पाली में 35.89 फीसदी मतदान हुआ। सबसे अधिक मतदान की बात कीजाए तो बीते साल की तरह ही तिब्बिया कॉलेज में 91 फीसदी वोटिंग हुई है।

सबसे अधिक 6,332 वोटर होने के बावजूद रामजस कॉलेज में सबसे कम 13.34 फीसदी वोटिंग हुई। जबकि कैंपस लॉ सेंटर में 15 फीसदी वोटिंग हुई। दरअसल, कैंपस लॉ सेंटर में अच्छे वोट पड़ते हैं। 

कहा जा रहा है कि इस बार कम वोटिंग होने का कारण यह है कि वहां पर विभागीय स्तर पर चुनाव नहीं हुए। लिहाजा छात्र डूसू के चुनाव के लिए वोट करने नहीं आए। 

वहीं रामजस में भी कॉलेज स्तर पर चुनाव न होने का असर डूसू चुनाव में देखने को मिला है। जहां तक आउट ऑफ कैंपस कॉलेजों की बात है तो श्रद्धानंद कॉलेज में भी अच्छे वोट पड़े हैं। बताया जा रहा है कि कैंपस कॉलेजों में 30-35 फीसदी और ऑफ कैंपस कॉलेजों में 35-40 फीसदी के बीच वोटिंग हुई। 

शुरू में वोटिंग की रफ्तार धीमी रही 

DUSU polls closed EVM future candidates, the results will come today
dusu - फोटो : अमर उजाला

पोलिंग स्टेशन पर सुबह 8.30 से वोटिंग शुरू हुई जो कि 12.30 बजे समाप्त हुई। शुरुआत से ही वोटिंग की रफ्तार काफी धीमी रही। नॉर्थ कैंपस के मिरांडा हाउस में वोट के लिए लाइनें लगी, जबकि हंसराज में 11 बजे के बाद थोड़ी भीड़ दिखाई दी। 

हालांकि, आउट ऑफ कैंपस कॉलेजों में वोटिंग करने के लिए छात्रों की भीड़ रही। वहीं सांध्यकालीन कॉलेजों में दोपहर तीन बजे शुरू हुई वोटिंग शाम सात बजे तक संपन्न हुई। 

इस दौरान रामजस कॉलेज में 11 बजे ईवीएम खराब होने की सूचना मिली। साथ ही दयाल सिंह कॉलेज व अरबिंदो कॉलेज में मशीन खराब होने की सूचना आई। 

हालांकि, बाद में सही कर लिया गया। मतगणना पुलिस लाइन में शनिवार सुबह आठ बजे शुरू की जाएगी। चुनाव के नतीजे तीन से चार घंटे में घोषित कर दिए जाएंगे। 

बीते पांच वर्षों का मतदान फीसदी
वर्ष 2011            35.0
वर्ष 2012            40.4
वर्ष 2013            43.38
वर्ष 2014            44.43
वर्ष 2015            43.30

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed