फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DUSU: Notice to all candidates on the printed promotional material

डूसू : प्रिटेंड प्रचार सामग्री को लेकर सभी उम्मीदवारों को नोटिस

Tue, 06 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
DUSU: Notice to all candidates on the printed promotional material
दिल्ली यूनिवर्सिटी

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में प्रिटेंड प्रचार सामग्री का उपयोग कर लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों का उल्लंघन करने को लेकर सोमवार को मुख्य चुनाव अधिकारी ने नामांकन की रेस में शामिल रहे सभी उम्मीदवारों को नोटिस जारी किया है। 

विज्ञापन


इन उम्मीदवारों में न केवल वह शामिल हैं जिन्हें टिकट मिला है बल्कि वह उम्मीदवार भी हैं जिन्होंने नामांकन दाखिल करने के बाद नाम वापस ले लिया था। 

पहली बार उम्मीदवारों को ईमेल केमाध्यम से नोटिस भेजा गया। अब इन उम्मीदवारों को 24 घंटे के भीतर जवाब देना है। यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। 
विज्ञापन


डूसू चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो डीएस रावत के मुताबिक प्रिटेंड प्रचार सामग्री को लेकर सभी उम्मीदवारों को नोटिस जारी कि गया है। इसमें सभी नामांकन करने वाले उम्मीदवार शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा पहली बार किया गया है कि उन पर भी कार्रवाई करने का प्रयास किया जा रहा है जो नाम वापस ले चुके हैं। इसका कारण यह है कि उनकेखिलाफ भी प्रिटेंड प्रचार सामग्री के इस्तेमाल के सबूत मिले हैं।


यह नोटिस उम्मीदवारों केई-मेल पर भेजे गए हैं। उन्हें मंगलवार तक जवाब देना होगा। यदि वह चाहें तो ई-मेल के माध्यम से भी अपना जवाब दे सकते हैं। यदि कोई उम्मीदवार जवाब नहीं देता तो उसके खिलाफ जो सबूत उपलब्ध हैं उसके आधार पर ही कार्रवाई  की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed