फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DUSU elections, the Congress canceled the assembly siege

डूसू चुनाव के चलते कांग्रेस का विधानसभा घेराव रद्द

Tue, 06 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
DUSU elections, the Congress canceled the assembly siege
अजय माकन
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस 9 सितंबर को एक दिन के दिल्ली विधानसभा की बैठक वाले दिन अब विस का घेराव नहीं करेगी। 9 सितंबर को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ का चुनाव है, जिसकी वजह से कांग्रेस ने विस घेराव नहीं करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


तर्क है कि कांग्रेस के नेता डूसू चुनाव में सुबह से व्यस्त रहेंगे। डूसू चुनाव में जीत को लेकर कांग्रेस नेता जमीनी स्तर पर लगे हुए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन का कहना है कि राजधानी में डूसू चुनाव 9 सितंबर को ही हैं। 
विज्ञापन


ऐसे में डीयू के नॉर्थ कैंपस के नजदीक विधानसभा घेराव से आवागमन में दिक्कत ना हो और चुनाव में कांग्रेस के नेता अपने-अपने क्षेत्रों में काम में भी जुटे होंगे। इसलिए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, प्रदेश कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि डूसू चुनाव में एनएसयूआई के उम्मीदवारों की जीत आगामी निगम चुनाव में कांग्रेस के लिए संजीवनी का काम करेगी। 


इससे पहले दिल्ली नगर निगम के उपचुनाव में भी कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के बराबर सीटें जीतीं। डूसू में आप की छात्र इकाई नहीं है। ऐसे में कांग्रेस अपनी छात्र इकाई एनएसयूआई का मुकाबला सिर्फ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed