{"_id":"57bc82254f1c1b774cd4fce0","slug":"dusu-elections-active-student-organization-abvp-rally-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूसू चुनाव : सक्रिय हुए छात्र संगठन, एबीवीपी ने निकाली रैली","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डूसू चुनाव : सक्रिय हुए छात्र संगठन, एबीवीपी ने निकाली रैली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 24 Aug 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
एबीवीपी रैली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीयू के छात्रसंघ चुनावों की दस्तक के साथ ही छात्र संगठन सक्रिय हो गए हैं। एबीवीपी ने मंगलवार को साउथ कैंपस में छात्र अधिकार रैली निकाली। इस शक्ति प्रदर्शन में बड़ी संख्या में दक्षिणी दिल्ली स्थित कॉलेजों के छात्रों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
संगठन ने इसके जरिये यू-स्पेशल शुरू करने, नए कॉलेज व हॉस्टल खोलने, स्पेशल चांस लागू करने, एसी बसों में भी स्टूडेंट पास लागू करने जैसी मांगों को उठाया।
विज्ञापन
एबीवीपी के दिल्ली प्रदेश मंत्री भरत खटाना ने विश्वविद्यालय प्रशासन से इन मांगों को पूरा करने की मांग की।
एबीवीपी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्रीनिवास ने कहा कि किस तरह से वामपंथी देश तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। महिलाओं की सुरक्षा की बात करने वाले ही महिलाओं से दुष्कर्म कर रहे हैं। अब यह रैली नॉर्थ कैंपस में की जाएगी।
विज्ञापन