फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dusu election

डूसू चुनाव: एनएसयूआई के 15 संभावित उम्मीदवारों की सूची जारी

Sun, 28 Aug 2016 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 28 Aug 2016 09:16 AM IST
विज्ञापन
dusu election

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव फतह करने के लिए एनएसयूआई इस बार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एनएसयूआई ने थोड़ा पहले ही अपने संभावित 15 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

विज्ञापन


अब विशेष स्क्रीनिंग कमेटी इनमें से अंतिम चार उम्मीदवारों के नाम तय करेगी। एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष अमृता धवन की अध्यक्षता में हुई बैठक में 15 संभावित उम्मीदवारों के नामों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन


इसके बाद इन उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगी। संगठन के राष्ट्रीय सचिव विवेकानंद पाठक ने बताया कि टिकट की दौड़ में कंवर सिंह, अर्जुन चपराना, सनी चिल्लर, मोहित गिरिड़, निखिल यादव, अंकित डेढा, शुकांत शर्मा, अंकिता चौहान, काजल मिश्रा, प्रज्ञा सिंह, सेलिया सिंह, पदमाक्षी समेत तीन अन्य छात्राएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन उम्मीदवारों को अपने स्तर पर प्रचार करने के लिए कहा गया है। संगठन 30 अगस्त तक इन नामों से कुछ उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट कर देगा।

एनएसयूआई की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमने उम्मीदवारों के चयन के लिए विशेष स्कीनिंग कमेटी का गठन किया है। कमेटी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहित शर्मा, भरत कुमार, कुमार राजा, राष्ट्रीय महासचिव शाहनवाज शेख दिल्ली के सभी प्रभारी और पूर्व राष्ट्रीय पदाधिकारी यूथ कांग्रेस मधुमिता, प्रदेश अध्यक्ष विकास चिकारा को जगह दी गई है।


अब यह कमेटी दो से तीन दिनों के अंदर कुछ उम्मीदवारों की छंटनी कर देगी। उसके बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। उल्लेखनीय है कि एबीवीपी ने बीते सप्ताह ही 15 संभावित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed