{"_id":"59b0e3d14f1c1be97f8b496f","slug":"dusu-election-university-administration-planning-for-presidential-debate-on-camera","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूसू चुनाव : ऑन कैमरा प्रेजिडेंशियल डिबेट कराने की तैयारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डूसू चुनाव : ऑन कैमरा प्रेजिडेंशियल डिबेट कराने की तैयारी
रश्मि शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:45 AM IST
विज्ञापन
dusu election
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए डीयू प्रशासन इस बार अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के लिए ऑन कैमरा प्रेजिडेंशिएल डिबेट कराने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
अगर प्रत्याशी इस बात के लिए सहमत हुए तो उन्हें कुछ बिंदुओं पर बोलने के लिए पांच से दस मिनट का समय दिया जाएगा। डिबेट को प्रत्याशी अपने प्रचार में इस्तेमाल कर सकेंगे। दरअसल, प्रशासन इन्हें वेबसाइट पर भी अपलोड करने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
डूसू मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एस. बी बब्बर ने बताया कि इस बार हम प्रेजिडेंशियल डिबेट कराने की सोच रहे हैं। हालांकि यह इस पर निर्भर करेगा कि प्रत्याशी ऐसी डिबेट चाहते हैं या नहीं। इसके लिए एक से दो दिनों में उम्मीदवारों के साथ बैठक भी की जाएगी।
विज्ञापन
जब प्रत्याशी अपनी बात रखेंगे उसके बाद रिकॉर्डिग को देखा जाएगा जिसे डीयू की वेबसाइट पर भी डाला जा सकता है। प्रत्याशी चाहेंगे तो इसे सोशल मीडिया पर डालकर अपना प्रचार कर सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि 12 सितंबर को डूसू चुनाव है। डूसू चुनाव के लिए खास तैयारी की जा रही है। इस बार ऐसा सोचा रहा है कि मतगणना केंद्रों पर छह से ज्यादा कैमरे लगाए जाएं।
मतगणना केंद्र के अंदर व बाहर एलसीडी स्क्रीन लगाने की भी तैयारी है। दरअसल संगठनों की ओर से यह आरोप लगते हैं कि मतगणना में गड़बड़ी हुई। लिहाजा मतगणना में पारदर्शिता कायम रहे इसके लिए ऐसा सोचा जा रहा है।
इस तरह की स्क्रीन लगने से प्रत्याशियों के समर्थक बाहर से मतगणना देख सकेंगे। कोई तकनीकी दिक्कत न हो तो इसे अमली जामा पहनाया जाएगा। इसको लेकर पुलिस से भी बात की जाएगी। मालूम हो कि 13 सितंबर को चुनाव के नतीजे घोषित होने हैं।