{"_id":"57d035a84f1c1b7f2f318f66","slug":"dusu-election-manipulation-start-playing-abvp-student-leader-involved-in-nsui","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूसू चुनाव में जोड़-तोड़ का खेल शुरू, ABVP के छात्र नेता NSUI में शामिल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डूसू चुनाव में जोड़-तोड़ का खेल शुरू, ABVP के छात्र नेता NSUI में शामिल
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 08 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी
डीयू छात्रसंघ चुनाव में छात्र संगठनों के बीच जोड़-तोड़ का खेल शुरू हो गया है। मतदान से महज एक दिन पहले बुधवार को एबीवीपी छात्र नेता यश शौकीन ने एनएसयूआई का दामन थाम लिया।
विज्ञापन
संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि यश के एनएसयूआई में आने से पश्चिमी दिल्ली के आठ हजार से दस हजार वोटों का बड़ा लाभ मिल सकता है। यश को संगठन में शामिल कराए जाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन, पूर्व मंत्री किरण वालिया, अरविंदर सिंह लवली व एनएसयूआई की राष्ट्रीय अध्यक्ष अमृता धवन भी उपस्थित थीं।
विज्ञापन
उधर, एबीवीपी के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक साकेत बहुगुणा का कहना है कि चुनाव के समय लोग आते-जाते रहते हैं। हमारा संगठन इतना बड़ा है कि किसी के जाने से कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने इस बात से भी इंकार किया कि यश के जाने से वोटों का नुकसान होगा।
विज्ञापन
सूची में नाम न होने से नाराज थे
यश शौकीन एमए बुद्धिस्ट स्टडीज के छात्र हैं और पहले चरण के 15 संभावित उम्मीदवारों की सूची में उनका नाम शामिल था। पहले चरण की छंटनी के बाद उनका नाम हटा दिया गया। इससे वह नाराज चल रहे थे। बताया जा रहा है कि एनएसयूआई ऐसे ही अन्य छात्र नेताओं पर नजर रखे हुए है।
मतदाता हुए कम
डूसू चुनाव में इस बार लगभग 1 लाख 24 हजार मतदाता उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। बीते साल यह संख्या 1 लाख 35 हजार थी। इस बार मतदाताओं की संख्या में कमी हुई है।
इसका कारण दूसरे व तीसरे वर्ष के छात्रों की ऑनलाइन फीस जमा न होना बताया जा रहा है। बता दें कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज व तिब्बिया कॉलेज की ओर से मतदाताओं की संख्या न दिए जाने के कारण बीते साल की संख्या को ही कुल संख्या में शामिल किया गया है।