फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DUSU Election candidates campaining on social media platform

सोशल मीडिया पर लड़ा जा रहा DUSU चुनाव

Wed, 30 Aug 2017 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 30 Aug 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
 DUSU Election candidates campaining on social media platform
DUSU ELECTION

दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव का बिगुल बज चुका है। नामांकन से पहले ही प्रचार के लिए तमाम संगठन दिन-रात एक किए हुए हैं। एक और जहां कैंपस व विभिन्न स्थानों की दीवारें प्रिटेंड पोस्टर से पटी पड़ी है। वहीं कम समय से में ज्यादा से ज्यादा छात्रों तक पहुंच बनाने के लिए हाईटेक प्रचार(सोशल मीडिया) का सहारा भी लिया जा रहा है।  संगठन कम दिनों में प्रचार के लिए सोशल मीडिया को अहम हथियार मान रहे हैं।  

विज्ञापन


एनएसयूआई की सोशल मीडिया इंचार्ज प्रियंका खेड़ा ने बताया कि कॉलेज-कॉलेज जाकर प्रचार पर तो जोर है ही, लेकिन अब सोशल मीडिया पर प्रचार को तेज किया गया है।  
विज्ञापन


इस बार टेक बैक डीयू पेज बनाया गया है। इस पर संगठन की गतिविधियों के संबंध में जानकारी और मुद्दों को अपलोड किया जा रहा है। छात्रों तक पहुंच बनाने के लिए सोश्ल मीडिया एक सशक्त माध्यम बन रहा है। ऐसे में बुधवार को  सेल्फी विद एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभियान शुरु कर रहे हैं। इसकेतहत राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉलेज-कॉलेज जाएंगे और एनएसयूआई और उसके मुद्दों की जानकारी देंगे। छात्रों के साथ खींची सेल्फी को सोश्ल मीडिया पर बनाए गए पेजों पर अपलोड किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कॉलेज-कॉलेज घोषणा पत्र के वीडियो कल से वॉट्सअप, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर डाले जाएंगे। सोश्ल मीडिया पर बने विभिम्न पेज के माध्यम से संगठन केकार्यों और योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। 

 
एबीवीपी ने भी सोश्ल मीडिया से प्रचार के लिए खास रणनीति तैयार की है। डूसू पर पांचवीं बार फतह केलिए फेसबुक, वॉट्सअप, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर पेज बना दिए हैं। वॉट्सअप पर ग्रुप भी तैयार किए जा रहे हैं। इनकेमाध्यम से संगठन की योजनाओं को गतिविधियों को छात्रों तक पहुंचाया जा रहा है। संगठनों का मानना है कि मौजूदा समय में छात्र सोश्ल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं, ऐसे में उनसे संपर्क साधने का यह सबसे बेहतर हथियार बन रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed