फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DUSU candidates will get email for notice and information

डूसू उम्मीदवारों को ई-मेल पर भेजा जाएगा नोटिस व सूचनाएं 

Mon, 22 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 22 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
DUSU candidates will get email for notice and information
दिल्ली यूनिवर्सिटी

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में आचार संहिता उल्लघन करने वाले छात्रों को डीयू प्रशासन ई-मेल पर ही नोटिस जारी करेगी। यह नोटिस नामांकन के दौरान दिए जाने वाले ई-मेल आईडी पर भेजा जाएगा। 

विज्ञापन


नोटिस मिलने के बाद उसे 24 घंटे के भीतर नोटिस का जवाब दाखिल करना होगा। यह फैसला डूसू चुनाव सलाहकार समिति ने लिया है। इस बार डीयू प्रशासन आचार संहिता उल्लघंन पर  सख्ती के मूड में है, इसके लिए वह पुलिस की भी मदद लेंगे। 
विज्ञापन


आचार संहिता की शिकायतें और छात्रों की ग्रीवांस दूर करने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय ने केंद्रीय और कॉलेज स्तर पर चुनाव निगरानी समिति  बनाने के साथ ग्रीवांस सेल का भी गठन करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों समिति आचार संहिता उल्लंघन करने वालों पर नजर रखने के साथ ग्रीवांस सेल आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतों शिकायतों पर काम करेगी। यही नहीं दिल्ली पुलिस से भी आग्रह किया गया है कि कैंपस में पोस्टर और बैनर लगाकर समूह में घुमने वाली गाडिय़ों को जब्त किया जाए। 

डीयू की ओर से पहले ही हाथ से बने पोस्टर के इस्तेमाल करने की नोटिस छात्र संगठनों को भेज दिया गया है। उनसे इधर-उधर पोस्टर लगाने के बजाए सिर्फ डीयू में बनाए गए चार वाल ऑफ डेमोक्रेसी में ही पोस्टल लगाने को कहा गया है। 

इस बार डूसू चुनाव में हिस्सा लेंगे 51 कॉलेज
डूसू चुनाव में इस बार एक नया कॉलेज भी हिस्सा लेगा। बीते साल तक 50 कॉलेज के छात्र डूसू चुनाव में भाग लेते थे अब यह संख्या 51 हो गई है। डूसू चुनाव सलाहकार समिति ने द्वारका स्थित भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लायड साइंस को भी चुनाव में शामिल होने की मंजूरी दे दी है।

 
इस कॉलेज के छात्रों ने मतदान के जरिए यह तय किया है कि वह डूसू चुनाव में भागीदारी लेंगे।  हांलांकि अभी तक डूसू चुनाव में मतदाताओं की अंतिम सूची जारी नहीं हुई है क्योंकि दाखिला प्रक्रिया चालू है। फिर अंदाजा है कि एक नए कॉलेज के जुडने से करीब 1500 मतदाता बढ़ेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed