{"_id":"577aa66c4f1c1b6c697fa9fb","slug":"du-will-be-eight-bielad-counseling-admission-test-took-place-in-six-states","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ से होगी डीयू में बीएलएड की काउंसलिंग, छह राज्यों में हुई थी प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
आठ से होगी डीयू में बीएलएड की काउंसलिंग, छह राज्यों में हुई थी प्रवेश परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 05 Jul 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
डीयू दाखिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विवि में सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन के बीएलएड प्रोग्राम (बैचलर ऑफ एलिमेंट्री एजुकेशन) के लिए काउंसलिंग का दौर आठ जुलाई से शुरू होगा। जहां सामान्य वर्ग व शारीरिक रूप से अक्षम छात्रों, सिख, क्रिश्चियन छात्रों के लिए पहली काउंसलिंग आठ जुलाई को होगी वहीं, एससी,एसटी व ओबीसी के लिए काउंसलिंग का आयोजन 9 जुलाई को होगा।
विज्ञापन
छात्रों को फीस भुगतान की जानकारी काउंसलिंग के दिन ही दी जाएगी। डीयू में बीएलएड में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 22 जून को हुआ था। प्रवेश परीक्षा में सफल हुए छात्रों के लिए काउंसलिंग का आयोजन हो रहा है। कुल 400 सीटों के लिए देशभर से 10,823 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन की ओर से गार्गी, लेडी श्रीराम कॉलेज, अदिति महाविद्यालय, मिरांडा हाउस व श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज, इंस्टीट्यूट ऑफ होम इकोनॉमिक्स, जीसस एंड मेरी व माता सुंदरी कॉलेज में उपलब्ध इस कोर्स के लिए छात्राओं का ही दाखिला होगा।
विज्ञापन
पहली काउंसलिंग के बाद दूसरी सूची 13 जुलाई को जारी होगी जिसके लिए 18 जुलाई को काउंसलिंग का दूसरा दौर शुरू होगा। जबकि तीसरी काउंसलिंग के लिए सूची 21 जुलाई को जारी होगी और 25 जुलाई को काउंसलिंग होगी।
काउंसलिंग के लिए छात्र को दसवीं व 12वीं, के प्रमाणपत्र, आरक्षित वर्ग के लिए छात्र के नाम पर बना हुआ जाति प्रमाणपत्र व दिव्यांग छात्रों के लिए अक्षमता प्रमाणपत्र अनिवार्य है। इसके साथ ही दो पासपोर्ट साइज फोटो व एडमिट कार्ड भी लेकर जाना होगा।